Triple murder in Siwan 5 people were attacked and hacked with a sword सीवान में ट्रिपल मर्डर से हाहाकार; पांच लोगों को तलवार से काट डाला, तीन की मौके पर मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में ट्रिपल मर्डर से हाहाकार; पांच लोगों को तलवार से काट डाला, तीन की मौके पर मौत

बिहार के सीवान जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटी। जब बदमाशों ने पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक उत्पात चौक पर मचाया। घटना के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया और एक बाइक में आग लगा दी।

Fri, 4 July 2025 10:00 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीवान में ट्रिपल मर्डर से हाहाकार; पांच लोगों को तलवार से काट डाला, तीन की मौके पर मौत

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाने के मलमलिया चौक पर हमलावरों ने शुक्रवार को सरेशाम तलवार से पांच लोगों को काट डाला। इनमें से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई, जब कि दो लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों में कौड़िया वैश्य टोली गांव के मुन्ना सिंह, रोहित कुमार और कन्हैया सिंह शामिल हैं। वहीं दो लोग रौशन सिंह व करण सिंह का इलाज बसंतपुर पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के विरोध मे लोगों ने रोड जाम कर हंगामा किया और एक बाइक में आग लगा दी।

पूरा बाजार घटना के बाद से बंद हो गया है। वहीं, कई थानों की पुलिस एसपी के नेतृत्व में घटनास्थल पर कैंप कर रही है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया है। कई बिन्दुओं पर अभी जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि करीब पौने पांच बजे हमलावर सबसे पहले मलमलिया मंदिर के पास पहुंचे और मुन्ना सिंह पर हमला कर दिए। इसके बाद ओवर ब्रिज पर चढ़े और कौड़िया के पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह के पुत्र पर हमला किए। इसके बाद अन्य लोगों पर हमला करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर में ट्रिपल मर्डर के बाद आरजेडी नेता की हत्या, बदमाशों ने तीन गोली मारीं
ये भी पढ़ें:बिहार के मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी की सिर और चेहरा कुचल कर हत्या

इस घटना के बाद से पूरे बाजार व चौक पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हमलावरों ने करीब आधे घंटे तक उत्पात चौक पर मचाया। तलवार से घटना को अंजाम दिए जाने के अलावा दहशत फैलाने के लिए गोली चलाए जाने की भी बात बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, लालू ने भी पूछे तीखे सवाल
ये भी पढ़ें:पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मरांची में बुजुर्ग महिला-पुरुष की लाश बरामद

वहीं एसपी सीवान मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मलमलिया चौक के समीप हमलावरों के हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। दो घायल लोगों का इलाज चल रहा है। पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात पहली नजर में जांच के दौरान सामने आई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

वहीं इस घटना को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नरसंहार बताते हुए नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सीवान में 6 लोगों को मारी गोली, 3 की मौक़ा ए वारदात पर मौत, अचेत मुख्यमंत्री की अगुवाई में विधि व्यवस्था ध्वस्त है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।