Tejashwi yadav shares patna double murder video lalu prasad also target cm nitish kumar तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, RJD अध्यक्ष लालू यादव ने भी नीतीश सरकार से पूछे तीखे सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, RJD अध्यक्ष लालू यादव ने भी नीतीश सरकार से पूछे तीखे सवाल

पटना में डबल मर्डर का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘20 वर्षों के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नाक के नीचे राजधानी पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर माँ-बेटी और पिता को गोली मारी जिसमें माँ-बेटी की दुःखद मौत हो गई और पिता गंभीर अवस्था में है।

Tue, 10 June 2025 09:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेजस्वी यादव ने पटना में डबल मर्डर का VIDEO दिखाया, RJD अध्यक्ष लालू यादव ने भी नीतीश सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स पोस्ट में सोमवार को पटना में हुए डबल मर्डर का मुद्दा उठाया है। तेजस्वी यादव ने इस डबल मर्डर के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। जो वीडियो राजद नेता ने शेयर किया है उसमें एक शख्स हाथ में पिस्टल लहराता नजर आ रहा है।

पटना में डबल मर्डर का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘20 वर्षों के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की नाक के नीचे राजधानी पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर माँ-बेटी और पिता को गोली मारी जिसमें माँ-बेटी की दुःखद मौत हो गई और पिता गंभीर अवस्था में है। इसलिए ही मैं कहता हूँ कि इस 20 बरसों की सरकार का मुँह काला और सड़कें खून से लाल है। प्रतिदिन बिहार में अपराधी खून की होली खेल रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दिनदहाड़े घर में घुस मां-बेटी की हत्या, पति को भी मार दी गोली; सनसनी

तेजस्वी यादव के अलावा लालू प्रसाद यादव ने भी बिहार में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा है। लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा, 'नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000!

नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख दो वरना गंदे वीडियो.., महिला का पूर्व प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
ये भी पढ़ें:पटना डबल मर्डर का वीडियो आया सामने, पड़ोसियों से विवाद में मां-बेटी की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।