Firing on RJD leader after triple murder in Buxar miscreants fired three bullets condition critical बक्सर में ट्रिपल मर्डर के बाद आरजेडी नेता की हत्या, बदमाशों ने तीन गोली मारीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में ट्रिपल मर्डर के बाद आरजेडी नेता की हत्या, बदमाशों ने तीन गोली मारीं

राजद नेता अर्जुन यादव घर से पावर प्लांट की ओर काले रंग की थार से जा रहे थे। तभी दोपहर 12 बजे के आसपास पावर प्लांट के बाहर एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आकर रुके और एक के बाद एक तीन गोली मार दी। इलाज केे दौरान अर्जुन की मौत हो गई है।

Mon, 26 May 2025 02:38 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, चौसा/बक्सर
share
बक्सर में ट्रिपल मर्डर के बाद आरजेडी नेता की हत्या, बदमाशों ने तीन गोली मारीं

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार को तीन लोगों को गोली मार हत्या किए जाने की घटना के बाद से जिले में अपराध की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राजद नेता सह संवेदक अर्जुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना ने पूरे जिले में एक बार फिर सनसनी फैला दी। अपराधियों ने सोमवार को इस वारदात को पावर प्लांट के गेट के बाहर अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि स्व. सुरेन्द्र सिंह के पुत्र अर्जुन यादव चौसा गोला पर स्थित अपने घर से निकलकर अपने काम से पावर प्लांट की तरफ़ काले रंग की थार जीप से जा रहे थे। तभी दोपहर बारह बजे के आसपास पावर प्लांट के बाहर एक बाइक पर सवार तीन अपराधी एक दुकान के पास आकर रुके और एक के बाद एक तीन गोली मार दी। अचानक घटी इस घटना के बाद अभी लोग कुछ समझ पाते हैं, सभी अपराधी तेज गति से बाइक चलाते हुए वहां से भाग खड़े हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेगूसराय में HAM नेता का अपहरण, फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया; 15 राउंड फायरिंग
ये भी पढ़ें:बक्सर के बाद दनादन फायरिंग से दहला सोनपुर का यह गांव, दो घायल पटना रेफर
ये भी पढ़ें:वैशाली में बेटे के सामने पिता की हत्या, एक बदमाश को भीड़ ने पकड़ा

घटना के बाद घायल अर्जुन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से वाराणसी रेफ़र कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना के बाद एसपी शुभम आर्य ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। पुलिस ने बताया ठेकेदार के साथ अर्जुन यादव राजद नेता भी है। चौसा पावर प्लांट के वाटर पाइप लाइन का कार्य इसी के द्वारा कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।