Double murder in Patna dead bodies of elderly man and woman recovered from a field in Maranchi पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मरांची में बुजुर्ग महिला-पुरुष की लाश खेत से बरामद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मरांची में बुजुर्ग महिला-पुरुष की लाश खेत से बरामद

  • एएसपी ने बताया कि मरांची थाना पुलिस को दो शव पड़े होने की सूचना दी गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया। एफएसएसएल की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल से साक्ष्यों और नमूने का संग्रह किया गया है।

Fri, 11 April 2025 04:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में डबल मर्डर से सनसनी, मरांची में बुजुर्ग महिला-पुरुष की लाश खेत से बरामद

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गयी है। घटना मरांची थाना इलाके के कसबा दियारा की है। मरने वाले बुजुर्ग हैं। उनकी उम्र साठ साल के आसपास बताई जा रही है। मरने वालों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मृतकों के पति पत्नी होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि गहराई से छानबीन की जा रही है।

एएसपी ने बताया कि मरांची थाना पुलिस को दो शव पड़े होने की सूचना दी गयी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया। एफएसएसएल की टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल से साक्ष्यों और नमूने का संग्रह किया गया है। मरने वालों की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रतीत होता है कि कहीं और से हत्या करके यहां फेंक दिया गया है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

लाश मिलने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव को देखने से लगता है कि दोनों के साथ मारपीट भी की गई। पुलिस शवों को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।