तौसीफ ने फोन पर निशु को बताई चंदन को मारने की बात, दिल्ली भागने और सरेंडर की थी तैयारी
निशु ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के मामले में तौसीफ उर्फ बादशाह जेल गया था। बेऊर जेल में ही उसकी मुलाकात शेरू से हुई थी। शेरू हमेशा तौसीफ को रुपए देता रहता था। अक्सर मोबाइल फोन पर वह शेरू से बात भी करता था।

चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता से गिरफ्तार निशु खान की तैयारी तौसीफ और अन्य सहयोगियों के साथ दिल्ली भागने की थी। कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय मीडिया को दिए बयान में निशु ने कहा है कि वे शनिवार की रात सड़क मार्ग से दिल्ली जाने वाले थे। उसने बताया कि चंदन की हत्या की सूचना तौसीफ ने उसे फोन से दी थी। चंदन मिश्रा को मारने की जानकारी तौसीफ के देने के बाद निशु ने तौसीफ को सरेंडर करने की सलाह दी थी। उसके कहने पर तौसीफ सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
निशु ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के मामले में तौसीफ उर्फ बादशाह जेल गया था। बेऊर जेल में ही उसकी मुलाकात शेरू से हुई थी। शेरू हमेशा तौसीफ को रुपए देता रहता था। अक्सर मोबाइल फोन पर वह शेरू से बात भी करता था। निशु ने बताया कि वर्ष 2023 में उसपर हमला हुआ था, जिसमें गोली लगी थी। रीढ़ की हड्डी में गोली लगने के कारण वह बिना मदद खुद कोई काम नहीं कर सकता है। हमेशा एक केयर टेकर और नर्सिंग स्टाफ रहते हैं।
कोलकाता आने के बाद वह अपने दोस्त अहसान के पास गया था। दोस्त के नहीं मिलने पर कोलकाता में रहने वाली अपनी महिला मित्र की मदद से उसने आनंदपुर इलाके में गेस्ट हाउस में कमरा लिया। हालांकि तौसीफ ने चंदन की हत्या किसके कहने पर और क्यों की? मीडिया कर्मियों के इस सवाल को वह टाल गया।




साइन इन