Bihar Weather: संभल कर रहें! बिहार में बादल गरजेंगे भी और बरसेंगे भी, यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट; ठनका भी गिरेगा
Bihar Weather: बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण बिहार के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया।
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में मानसून की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राज्य की कई नदियां भी उफान पर हैं। सोमवार को भी बिहार में गरज-तड़क के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं गयाजी और नवादा में जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
इधर,रविवार को पटना सहित 13 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश 19.5 मिलीमीटर बेगूसराय में हुई। बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण बिहार के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया।
पटना में 3.5 मिमी बारिश आज भी छाये रहेंगे बादल
पटना में सोमवार को बादल छाये रहेंगे। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को राजधानी के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्के स्तर की बारिश हुई। राजधानी में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद बदल छाए रहने और तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली।




साइन इन