मुझे बंधक बना कर रखा, उनको लगा कि दूसरा लालू यादव आ गए इसलिए निकाला; बोले तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव को कुछ समय पहले में उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब तेज प्रताप यादव ने अपने विरोधियों को घेरते हुए कहा है कि उनको लगा कि दूसरा लालू प्रसाद यादव आ गए, इसलिए मुझे पार्टी (RJD) से बाहर निकाला गया।

बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने हाल ही में ऐलान किया था कि वो महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप यादव को कुछ समय पहले में उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार से छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब तेज प्रताप यादव ने अपने विरोधियों को घेरते हुए कहा है कि उनको लगा कि दूसरा लालू प्रसाद यादव आ गए, इसलिए मुझे पार्टी (RJD) से बाहर निकाला गया।
तेज प्रताप यादव मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बोरवारा में जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद थे। इस कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरीके से छात्र जीवन से उन्होंने (लालू प्रसाद यादव) संघर्ष किया और बीएन कॉलेज में उन्होंने दाखिला लिया। गोपालगंज की धरती से आदरणीय लालू प्रसाद यादव जैसे महान योद्धा और महायुग पुरुष ने जन्म लिया। सड़क से लेकर संसद तक सिर्फ संघर्ष का काम किया है। भाजपाइयों ने उनको जेल भेजने का काम किया।
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि हमको पार्टी से बाहर किया गया। उन लोगों को समझ आ गया कि दूसरा लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव पैदा हो गया है इसलिए उनलोगों की आंख में खटकने लगे। बहुत तरीके के लोग लगे हुए हैं और अपना-अपना पापड़ बेल रहे हैं। जिस कॉलेज में हमारे पिताजी बढ़ते थे बीएन कॉलेज में, 28 साल के बाद हम भी उसी कॉलेज में एडमिशन करवाया। मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद यादव ही हैं। बहुत लोग सोच रहे हैं कि अपना पार्टी और अपना संगठन बना लिए। लेकिन पार्टी और संगठन बनाने के बाद क्या हमने इसमे से माता-पिता का फोटो हटा दिया, आज भी लगा हुआ है?
बिहार के हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि राजद के बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जो नेता का फोटो नहीं लगाते हैं, जो नेता संघर्ष कर के पार्टी को आगे बढ़ाए उन्हीं का फोटो बैनर और पोस्टर पर नहीं लगाते हैं।
मुझे बंधक बनाकर रखा गया - तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनता है तो पार्टी का मतलब है। जनता नहीं तो पार्टी का अस्तित्व नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि सालों साल हमको रोका गया। बंधक बना कर रखा गया। आपके बीच में आने से क्यों रोका गया क्यों? ये जानते हैं कि दूसरा लालू यादव पैदा हो गया है। खून जब वहीं रहेगा तो वैसा ही बनेगा ना आदमी।
मेरे ऊपर बयानबाजी भी करवाया गया। नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल शायद भूल गए हैं कि उनके ऊपर के पोस्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं? वो हमारे ऊपर कमेंट करते हैं बताइए शर्म आनी चाहिए। बूढ़ा-बुजुर्ग आदमी हैं।




साइन इन