girl found alive in patna who declared dead In dowry case married with another man दहेज हत्या में मृत लड़की 6 साल बाद पटना में जिंदा मिली, दूसरे लड़के से रचा ली शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दहेज हत्या में मृत लड़की 6 साल बाद पटना में जिंदा मिली, दूसरे लड़के से रचा ली शादी

इसमें लड़की के ससुराल डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर निवासी व लड़की के पति सोनू कुमार समेत उसके 12 परिजनों को हत्या का अभियुक्त बनाया था। लेकिन पुलिस अपने अनुसंधान के दौरान 6 वर्ष के बाद लड़की को पटना जिले के केबड़ा, पुनपुन ओपी से जिंदा बरामद किया है।

Mon, 28 July 2025 12:08 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, छपरा
share
दहेज हत्या में मृत लड़की 6 साल बाद पटना में जिंदा मिली, दूसरे लड़के से रचा ली शादी

बिहार में पुलिस ने दहेज हत्या में मृत लड़की को पटना से जिंदा बरामद किया है। मामला छपरा जिले का है। छपरा जिले के डोरीगंज में इस मामले के उजागर होने के बाद सभी हैरान हैं। स्थानीय थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में भेल्दी थाना क्षेत्र के सिरसाबली निवासी तेरस साह ने दहेज के लिए अपनी पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या कर देने का मुकदमा छपरा न्यायालय में दर्ज कराया था।

इसमें लड़की के ससुराल डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर निवासी व लड़की के पति सोनू कुमार समेत उसके 12 परिजनों को हत्या का अभियुक्त बनाया था। लेकिन पुलिस अपने अनुसंधान के दौरान 6 वर्ष के बाद लड़की को पटना जिले के केबड़ा, पुनपुन ओपी से जिंदा बरामद किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबिल बदलने भागलपुर से पटना आई पुलिस की गाड़ी, ईंधन कूपन में भी खेला; केस दर्ज
ये भी पढ़ें:डेढ़ लाख से ज्यादा मतदाता पटना छोड़ दूसरी जगह गए, अब कितनी है वोटर्स की संख्या

इसे थाने के एस आई रबीन्द्र पाल लेकर डोरीगंज पहुंचे। वहां से उसे छपरा न्यायालय में 164 के बयान के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की को तीन संतान भी है और वहां वह दूसरे लड़के के साथ शादी करके अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। लड़की के परिजनों के दबाव के बावजूद भी पुलिस नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर अनुसंधान में लगी रही। इससे निर्दोष परिवार के सदस्य जेल नहीं गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय; DM बोले- कार्रवाई होगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।