Tejaswi has to be made CM at any cost Lalu Yadav roared again in RJD meeting तेजस्वी को हर हाल में सीएम बनाना है; आरजेडी की बैठक में फिर गरजे लालू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को हर हाल में सीएम बनाना है; आरजेडी की बैठक में फिर गरजे लालू यादव

पटना में राजद की राज्य परिषद की बैठक में आरजेडी चीफ लालू यादव ने भी फिर दोहराया कि तेजस्वी यादव को हर हाल में सीएम बनाना है। इस दौरान उन्होने कहा कि आरएसएस और नीतीश को हटाकर अपनी सरकार बनानी है। जो किसानों, गरीबों के अरमानों को पूरा करे।

Thu, 19 June 2025 04:13 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी को हर हाल में सीएम बनाना है; आरजेडी की बैठक में फिर गरजे लालू यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) चीफ लालू यादव ने एक बार फिर से कहा कि तेजस्वी यादव को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सत्ता में भागीदारी दिलानी है। आरएसएस और नीतीश को हटाकर अपनी सरकार बनानी है। राजद चीफ ने कहा कि जो पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही विधान सभा चुनाव का टिकट मिलेगा। ये बातें राजद अध्यक्ष लालू यादव ने गुरूवार को पटना के ज्ञान भवन में राजद राज्य परिषद की बैठक के उद्घाटन समारोह में कही।

इस दौरान आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को विशेष तौर पर बधाई दी। साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के काम को भी सराहा है। लालू ने कहा कि मंगनी लाल मंडल जी को हमने ही बुलाया था, अब उनको पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए बधाई। पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए लालू ने कहा कि मुझे भी 28 साल से अध्यक्ष के पद बैठाया, इसके लिए आप लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:पहले काफिले में ट्रक, अब घर के बाहर फायरिंग; तेजस्वी की सुरक्षा पर रोहिणी चिंतित

वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि टिकट के लिए गणेश परिक्रमा की आवश्यकता नहीं है। अपने-अपने क्षेत्र में काम करिए। इसी आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकट देंगे। राजद के सभी लोगों को टिकट की चिंता छोड़ कर इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बार सेवा का मौका दे, तो डोमिसाइल लागू करेंगे। 200 यूनिट बिजली मुक्त देंगे, मां-बहिन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देंगे।

तेजस्वी ने भाजपा और जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न आयोगों में कई दामाद को मौका दिया गया है। आज ही मेरे आवास के बाहर गोली चलती है, तो जंगलराज नहीं है क्या? 2005 के पहले कभी विरोधी दल के नेता के आवास के आगे गोली चलती थी क्या? वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि वर्तमान सरकार में अतिपिछड़े ठगे जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन के CM फेस पर कन्फ्यूजन नहीं; बोले कृष्णा अल्लावारू
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, क्या बोले कृष्णा अल्लावारू
ये भी पढ़ें:'सुपर सीएम' के इशारे पर राहुल की दरभंगा सभा रोकी, अल्लावारू ने BJP को घेरा

राजद की राज्य परिषद की इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष लालू यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित पार्टी के सांसद, विधायक और पार्टी के सभी नेता मौजूद हैं। पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने जिला और राज्य परिषद के सदस्य के चुनाव की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद पर मंगलीलाल मंडल के निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी दी। इसके बाद लालू यादव ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।