no confusion on CM face of the Mahagathbandhan We will fight elections together on 243 seats said Krishna Allavaru महागठबंधन के CM फेस पर कन्फ्यूजन नहीं; 243 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बोले कृष्णा अल्लावारू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन के CM फेस पर कन्फ्यूजन नहीं; 243 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बोले कृष्णा अल्लावारू

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि महागठबंधन के सीएम फेस पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। सभी 243 सीटों पर महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा। महागठबंधन के हर प्रत्याशी को खुद का प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ेंगे।

Thu, 19 June 2025 03:27 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन के CM फेस पर कन्फ्यूजन नहीं; 243 सीटों पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव, बोले कृष्णा अल्लावारू

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर चर्चा का दौर जारी है। इस बीच बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने पटना में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि 'महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर चेहरा आपके माइंड में फाइनल नहीं होगा, हमारे माइंड में तो कोई डाउट नहीं है'। अल्लावारू ने कहा कि महागठबंधन मिलकर 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है।

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि इंडिया गठबंधन चुनाव की तैयारी मजबूती के साथ कर रही है। 243 सीटों पर हमने (कांग्रेस) ये फैसला किया है, कि हर प्रत्याशी को खुद का प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार इंडिया गठबंधन सभी सीटों पर मिलजुलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं नीतीश सरकार द्वारा हाल में गठित किए गए आयोगों के सवाल पर अल्लावारू ने कहा कि सरकार जनता के लिए बल्कि कुछ पूंजीपतियों, कुछ नेताओं, कुछ ठेकेदारों और कुछ अफसरों के परिवारों के लिए काम कर रही है। अब जनता को अपने हित के लिए काम करने वाली सरकार को लाना चाहिए। और वो इंडिया गठबंधन की सरकार होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मंथन, क्या बोले कृष्णा अल्लावारू
ये भी पढ़ें:'सुपर सीएम' के इशारे पर राहुल की दरभंगा सभा रोकी, अल्लावारू ने BJP को घेरा
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने भेजी इंडिया गठबंधन की कमेटियों की सूची, लिस्ट

आपको बता दें सीएम फेस को लेकर अल्लावारू ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ये जरूर कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई कन्फ्यूशन नहीं है। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने तेजस्वी से कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि सीटों का चयन इस तरह किया जाए, कि एक-एक सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी मजबूत स्थिति में रहे और एनडीए के प्रत्याशी को पटखनी देने में सफल हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीएम फेस पर सस्पेंस; तेजस्वी बोले- सरकार नहीं, बिहार बनाने जा रहे

इससे पहले 12 जून को हुई महागठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर सभी घटक दलों को अगली मीटिंग से पहले चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्यौरा देने को कहा गया था। साथ ही बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करने पर सहमति बनी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।