firing in patna polo road near airport police station पटना में तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर गोलीबारी हुई है। एक युवक राहुल को निशाना बनाकर गोली चलाई गई है। हालांकि, राहुल इस फायरिंग में बच गए हैं। वीआईपी इलाके में फायरिंग से सनसनी मच गई है।

Thu, 19 June 2025 01:01 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना में तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने तांडव मचाया है। पटना के वीआईपी इलाके में अपराधियों ने गोलीबारी कर सनसनी मचा दी है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। पटना हवाई अड्डा थाना इलाके के पोलो रोड मे लूटपाट के दौरान बदमाशों ने यह फायरिंग की है। पटना में अपराधियों ने जहां तांडव मचाया है वहां जज का आवास भी हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास से महज चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। लूटपाट के दौरान सुबह-सुबह गोलीबारी की यह घटना हुई है। हालांकि, इस गोलीबारी में युवक बाल-बाल मच गया था। कहा जा रहा है कि 2 बदमाशों ने फायरिंग की इस वारदात को अंजाम दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फल्गू नदी में आई अचानक बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे; यूं बची जान
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला से रेप के बाद मर्डर, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जलाने का भी शक

पटना के वीआईपी इलाके में फायरिंग की वारदात से पुलिस-प्रशासन के कान खड़े हो गए। जानकारी के मुताबिक राहुल नाम का युवक सुबह के वक्त काम पर जा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिए । उसने पैसा, मोबाइल और अपना पर्स दे दिया, लेकिन बदमाशों रुपए ही लिए, और विरोध करने पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि राहुल इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वालों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि महज 400 रुपये के लिए यह गोली चली है।लुटेरे राहुल से 400 रुपये छिनने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान गोली चलाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: हाथ से लौंगलता बना तलने लगे एस सिद्धार्थ, देखिए ACS का नया अंदाज

क्या बोले तेजस्वी यादव

इधर पटना में फायरिंग पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है। NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहाँ ख़ूंख़ार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है। ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे है इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है।’

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।