congress party meeting on bihar assembly elections krishna allavaru बिहार चुनाव से पहले सीटों पर कांग्रेस का मंथन, कृष्णा अल्लावारू बोले- सर्वे करा तय करेंगे प्रत्याशी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले सीटों पर कांग्रेस का मंथन, कृष्णा अल्लावारू बोले- सर्वे करा तय करेंगे प्रत्याशी

बैठक में हाल के दिनों में पार्टी की ओर से चलाए गए आंदोलनों और जनसंवाद अभियान पर भी फीडबैक लिया गया। हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा माई-बहिन योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच ले जाने की रणनीति बनी।

Mon, 16 June 2025 07:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले सीटों पर कांग्रेस का मंथन, कृष्णा अल्लावारू बोले- सर्वे करा तय करेंगे प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले कांग्रेस ने सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है। रविवार को गांधी मैदान स्थित एक होटल में पार्टी विधायक दल की हुई बैठक में इस संबंध में विधायकों की राय जानी गई। उनसे दावेदारी पूछी गई। संभावित उम्मीदवारों को टटोला गया। साढ़े चार साल के दौरान विधायकों की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की संभावित मजबूत सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी की ओर से गांवों में चौपाल आयोजित की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संतोष सुमन फिर बने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टिकट बंटवारे पर लगाएंगे मुहर
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में ठनका और बारिश, दक्षिण के लोगों को गर्मी से कब मिलेगी राहत;

इसके जरिए लोगों से जनसंवाद कर मजबूत सीटों की पहचान की जाएगी। हाल ही में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में घटक दलों से दावेदारी वाली सीटों की संख्या और नाम मांगे गए थे। सभी घटक दलों को गठबंधन समन्वय समिति के चेयरमैन तेजस्वी यादव को नाम और संख्या सौंपनी है। इसी के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस पर चर्चा की गई कि संभावित नाम समन्वय समिति की बैठक में ही सभी घटक दलों के साथ दी जाए। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने बैठक में कहा कि पार्टी सर्वे करा रही है। इस बार जीतने वाली सीट पर समीक्षा कर उम्मीदवार तय किये जायेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो

बैठक में हाल के दिनों में पार्टी की ओर से चलाए गए आंदोलनों और जनसंवाद अभियान पर भी फीडबैक लिया गया। हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा माई-बहिन योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच ले जाने की रणनीति बनी।

बैठक में सह प्रभारी सुशील पासी, सांसद तारिक अनवर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, समीर कुमार सिंह, अजीत शर्मा समेत ज्यादातर विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात,इन जिलों से पटना का सफर होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।