First truck in convoy now firing outside house Rohini doubts government over Tejashwi security पहले काफिले में ट्रक, अब घर के बाहर फायरिंग; तेजस्वी की सुरक्षा पर रोहिणी को सरकार पर शक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले काफिले में ट्रक, अब घर के बाहर फायरिंग; तेजस्वी की सुरक्षा पर रोहिणी को सरकार पर शक

राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना बहुत गंभीर मामला है। पहले उनके काफिले में ट्रक घुस गया।

Thu, 19 June 2025 03:09 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले काफिले में ट्रक, अब घर के बाहर फायरिंग; तेजस्वी की सुरक्षा पर रोहिणी को सरकार पर शक

पटना में गुरुवार को वीवीआईपी इलाके में फायरिंग हुआ। घटना स्थल के पास ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी है। बाइक सवार बदमाशों एक युवक से लूटपाट के दौरान गोली चला दी। युवक को तो गोली नहीं लगी पर बिहार की सियासत गर्म हो गई। पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बिहार की कानून व्यवस्था पर नीतीश सरकार की आलोचना की। अब उनकी बहन रोहिणी आचार्या ने सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। कहा है कि तेजस्वी की सुरक्षा को लेकर सरकार की मंशा पर शक होता है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर रोहिणी ने लिखा है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना से ही बिहार की बदहाल बनायी जा चुकी कानून-व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है। बिहार में अपराधियों का तांडव शासन के सिर पर चढ़ कर जारी है और मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरी सरकार कोमा ( अचेतावस्था ) में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली

रोहिणी आचायर्या ने लिखा है कि कुछ दिनों पहले ही सड़क यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले की सुरक्षा में चूक और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ट्रक के घुसने आने की चिंताजनक घटना हुई। और आज की इस घटना से तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही और उदासीनता से सरकार की मंशा पर शक होता है। शुक्रवार को तेजस्वी यादव की आवास के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पर्स छीन लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। हालांकि वह युवक बाल बाल बच गया। उसके पास मात्र 4 सौ रुपए थे जिसे लेकर बदमाश फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, कई विधेयक पास करा सकती है नीतीश सरकार

इससे पहले तेजस्वी यादव ने इस घटना पर ट्वीट कर नीतीश सरकार को घेरा। तंज कसते हुए कहा कि खबरदार! इसे कोई जंगलराज कहा तो।उन्होंने बिहार की

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।