vip chief mukesh sahani announced to fight on 60 seats in bihar assembly elections महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का ऐलान, बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ेगी VIP, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का ऐलान, बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ेगी VIP

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। VIP चीफ ने एक्स पर लिखा, विकासशील इंसान पार्टी, 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।'

Tue, 29 July 2025 08:34 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का ऐलान, बिहार चुनाव में 60 सीटों पर लड़ेगी VIP

बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होंगे और चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी भी तेज है। महागठबंधन में शामिल सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि, महागठबंधन में अभी सीट बंटवारे को लेकर कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस बीच महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मुकेश सहनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ऐलान करते हुए बता दिया है कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी।

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। VIP चीफ ने एक्स पर लिखा, विकासशील इंसान पार्टी, 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश, जमुई-नवादा समेत 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; बिहार का मौसम

मुकेश सहनी ने हाल ही फूलन देवी की स्मृति में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव के समक्ष कहा था कि 2025 में हमारी सरकार बनेगी और बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री बिहार के अतिपिछड़ा समाज से मल्लाह का बेटा होगा। आपको बता दें कि मुकेश सहनी पहले भी कई बार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर दावा करते आए हैं।

हालांकि, एक्स अकाउंट पर इस तरह से 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान उन्होंने पहली बार किया है। यह कहा जा रहा है कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं भाकपा-माले इस चुनाव में 45 सीटों पर उतरने की ख्वाहिश रखती है। अभी महागठबंधन में सीट शेयरिंग का औपचारिक तौर से ऐलान नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।