रामधनी की नितिन, चिराग संग तस्वीर दिखाकर बरसे तेजस्वी; ईओ हत्याकांड पर सियासत शुरू
एक्स पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है।'

बिहार के भागलपुर में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण यादव की हत्या के बाद पुलिस रामधनी यादव नाम के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। रामधनी यादव उपसभापति नीलम देवी का पति है। सुल्तानपुर में ईओ हत्याकांड और फिर पुलिस एनकाउंटर को लेकर सियासत भी तेज है। अब एनकाउंटर में मारे गए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को लेकर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है दावा किया है कि जिस रामधनी यादव का एनकाउंटर हुआ है वो एनडीए का नेता है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री तथा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ रामधनी यादव की तस्वीर शेयर कर बड़े दावे किए हैं।
एक्स पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है। यह अपराधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों/विधायकों का नजदीकी है। जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे?’
सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख
इधर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने और उनके परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मंगलवार की शाम भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिकारी ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराया जाएगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पुलिस ने रामधनी यादव का किया है एनकाउंटर
बता दें कि सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम 4.05 बजे नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी है। सभापति का इलाज अस्पताल में जारी है। इधर इसके बाद सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त और नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव का पुलिस ने बुधवार की सुबह एनकाउंटर कर दिया।
अभियुक्त के साथ मुठभेड़ में पुलिस के तीन पदाधिकारी भी जख्मी हुए हैं जिनमें डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नवनीत कुमार, सुल्तानगंज इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और तकनीकी शाखा प्रभारी परमेश्वर सब शामिल हैं। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने घटना को लेकर बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या और नगर परिषद सभापति को गोली मारने की घटना के बाद पुलिस की टीम घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी।
इस दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए उसकी ही निशान देही पर पुलिस की टीम अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को लेकर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही रामधनी ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी इसके बाद आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी गोली चलाई जो रामधनी को लगी। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।




साइन इन