tejashwi yadav gang ke logo ki kya haisiyat said jitan ram manjhi after encounter in eo krishna bhusan murder case तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..., ईओ मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद जीतन राम मांझी बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..., ईओ मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद जीतन राम मांझी बोले

जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘“सम्राट” की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने घुटने टेक दिए थे। तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत। खैर, अब तो मैं यही कहूँगा, ये नया बिहार है, यहाँ गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा। वेल डन भागलपुर पुलिस…’

Wed, 29 April 2026 12:36 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..., ईओ मर्डर केस में एनकाउंटर के बाद जीतन राम मांझी बोले

भागलपुर में कार्यपालक निदेशक की हत्या के बाद पुलिस के ऐक्शन की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। सुल्तानगंज नगर परिषद के ईओ कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उपसभापति के पति रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर अपनी बात रखते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है और कहा है कि तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की हैसियत क्या है। जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘“सम्राट” की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने घुटने टेक दिए थे। तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत। खैर, अब तो मैं यही कहूँगा, ये नया बिहार है, यहाँ गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा। वेल डन भागलपुर पुलिस…’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में EO कृष्ण भूषण की हत्या में पुलिस एनकाउंटर, रामधनी यादव मारा गया

सम्राट चौधरी ने 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने और उनके परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मंगलवार की शाम भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिकारी ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराया जाएगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईओ कृष्ण भूषण ने बलिदान दिया, राजकीय सम्मान से होगा दाह संस्कार- सीएम सम्राट
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच बिहार में बदला मौसम, बारिश से खूब राहत; तेज हवाएं चलेगी

राजद ने सरकार पर साधा था निशाना

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या की निंदा करते हुए कहा था कि इस घटना ने बिहार की चौपट कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। अरुण यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री साम्राट चौधरी के गृह प्रखंड के पास सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में प्रवेश कर बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई और सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू घायल हो गए।

उन्होंने था कहा कि इस दिल दहलाने वाली घटना ने बिहार की कानून व्यवस्था को उजागार कर दिया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजग सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जब सरकारी कार्यालय में पदाधिकारी तथा कर्मचारी सुरक्षित नहीं है,तो आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सड़कों पर महिलाएं, दुकान में दुकानदार और कहीं भी आम नागरिक सुरक्षित नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।