mastermind of sultanganj executive officer murder case ramdhin yadav killed in police encounter बिहार में EO कृष्ण भूषण की हत्या में पुलिस एनकाउंटर, रामधनी यादव मारा गया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में EO कृष्ण भूषण की हत्या में पुलिस एनकाउंटर, रामधनी यादव मारा गया

पुलिस ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की कार्यालय में गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में सुबह-सुबह ढेर किया है। मुठभेड़ में डीएसपी नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हुए हैं।

Wed, 29 April 2026 06:55 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बिहार में EO कृष्ण भूषण की हत्या में पुलिस एनकाउंटर, रामधनी यादव मारा गया

बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की हत्या के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ ऐक्शन लिया है। पुलिस ने यहां एनकाउंटर में इस कांड के मास्टरमाइंड रामधनी यादव को ढेर कर दिया है। पुलिस ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) की कार्यालय में गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में सुबह-सुबह ढेर किया है। मुठभेड़ में डीएसपी नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हुए हैं। एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक अपराधी रामधनी यादव की पहचान की थी। रामधनी डिप्टी चेयरमैन नीलम देवी का पति है।

रामधनी और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें रामधनी के पेट में गोली लगी। जबकि हमारे तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए। रामधनी को मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों पुलिस वालों का इलाज चल रहा है। करीब 15 मिनट तक ये मुठभेड़ चली। इस घटना में दीपक नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपक ने पहले भी मर्डर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुल्तानगंज ईओ मर्डर केस में हिरासत में कपल, ठेका और वर्चस्व में हत्या की आशंका

इस एनकाउंटर को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधनी यादव इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह पुलिस ने जब उसे पकड़ने के लिए छापा मारा तब उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और फिर एनकाउंटर वो ढेर हो गया।

इससे पहले यह खबर आई थी कि कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या में पुलिस ने एक कपल को हिरासत में लिया था। कहा जा रहा है कि पुलिस इस जघन्य हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करना चाहती थी। पुलिस रामधनी यादव को लेकर हथियार और अन्य सामग्री के लिए छापेमारी करने गई थी। लेकिन वहां रामधनी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई जिसमें रामधनी ढेर हो गया।

ईओ के दफ्तर में हुआ था खूनी खेल

बता दें कि सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम 4.05 बजे नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी को तीन गोली मारने की बात सामने आई है। गोली उनके सिर में मारी गई थी। सभापति को दो गोली मारी गई थी जो उनके सिर व सीने में फंसी है। भाजपा से जुड़े सभापति को मायागंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम पटना रेफर कर दिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी मायागंज अस्पताल पहुंचे और सभापति के रेफर होने तक वहीं रुके रहे। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष सईम रजा से जानकारी ली। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार मूल रूप से मधुबनी के 173 कशेरा पोखर मोहल्ला गरियानी-04 के रहने वाले थे। कार्यपालक पदाधिकारी के शव का मंगलवार रात ही पोस्टमार्टम हो गया। वे मूल रूप से कहलगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। सुल्तानगंज नगर परिषद में वे अतिरिक्त प्रभार में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच बिहार में बदला मौसम, बारिश से खूब राहत; तेज हवाएं चलेगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।