tejashwi yadav said if we win bihar assembly election vaishya aayog बिहार चुनाव जीते तो बनेगा वैश्य आयोग, हर मार्केट में पुलिस पिकेट; पटना में बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव जीते तो बनेगा वैश्य आयोग, हर मार्केट में पुलिस पिकेट; पटना में बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि वैश्य समाज बिहार को बनाने में भागीदारी बने। हमारा सहयोग करें। महागठबंधन का साथ दें। नया बिहार बनेगा तभी वैश्य समाज का कल्याण होगा। 20 वर्षों से सत्ता में बैठे लोग आज भी जंगलराज कहकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे।

Sun, 29 June 2025 09:18 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव जीते तो बनेगा वैश्य आयोग, हर मार्केट में पुलिस पिकेट; पटना में बोले तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम वैश्य आयोग बनाएंगे। हर बड़े मार्केट के पास पुलिस पिकेट बनेगा। सीसीटीवी लगेंगे। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। वैश्य समुदाय के साथ गलत हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को राष्ट्रीय वैश्य महासभा की ओर से बापू सभागार में आयोजित वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि बनिया का मतलब ‘बनाना’ होता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वैश्य समाज बिहार को बनाने में भागीदारी बने। हमारा सहयोग करें। महागठबंधन का साथ दें। नया बिहार बनेगा तभी वैश्य समाज का कल्याण होगा। 20 वर्षों से सत्ता में बैठे लोग आज भी जंगलराज कहकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। हम सबको साथ लेकर चलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहां बोल रहे थे तेजस्वी वहीं आ गिरा ड्रोन, वीडियो में देखिए झुक कर कैसे बचे
ये भी पढ़ें:ये देश किसी के बाप नहीं है.., वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ रैली में गरजे तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बिहार आज गरीबी, पलायन, बेरोजगारी में नंबर वन पायदान पर है। शिक्षा, चिकित्सा का बुरा हाल है। अपराध बढ़ गया है। बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। जून में ही 100 से अधिक वैश्य समुदाय के लोगों की हत्या हुई है। वोटर लिस्ट के बहाने गरीबों, वंचितों का संवैधानिक अधिकार छीनने की साजिश रची जा रही है। पहले मतदाता सूची से नाम हटाया जाएगा। फिर पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड से नाम हटाया जाएगा।

वैश्य समाज बिहार को बदलने में अपनी भूमिका निभाएगा : समीर

अध्यक्षीय भाषण में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि वैश्य समाज बिहार को बदलने में अपनी भूमिका निभाएगा। महागठबंधन में वैश्य समाज को उसका पूरा हक मिलेगा। हमें 56 उपजातियों में बंटकर नहीं रहना है। एकजुट होकर वोट ट्रांसफर करना है। वैश्य समाज के कल्याण से ही बिहार का तेजी से विकास होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हमेशा वैश्य समाज के हितों की अनदेखी की। पूर्व मंत्री रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि लालू-राबड़ी राज में सात मंत्री वैश्य समुदाय से थे। 2020 में वैश्य समुदाय से 12 लोगों को टिकट मिला। भाजपा ने वैश्य समुदाय का टिकट काटा। सम्मेलन में सांसद संजय यादव और सुदामा प्रसाद, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी, विधायक रणविजय साहू, मंजू अग्रवाल, बिजेन्द्र चौधरी, बिनोद जायसवाल, रितु जायसवाल, शक्ति सिंह यादव आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा के घर शराब, शबाब और कबाब की पार्टी में रेड, भाग निकला पुलिसवाला
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ने वैश्य सम्मेलन में 'बनिया' का मतलब समझाया, कहा- अब बिहार को बनाइए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।