Tejashwi video reporting from PM Modi Purnia rally ground reminded 11 year old promise पीएम मोदी की पूर्णिया सभा स्थल से तेजस्वी ने की वीडियो रिपोर्टिंग, 11 साल पुराने वादे की याद दिलाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की पूर्णिया सभा स्थल से तेजस्वी ने की वीडियो रिपोर्टिंग, 11 साल पुराने वादे की याद दिलाई

तेजस्वी यादव ने का है कि प्रधानमंत्री जी पूर्णिया में जुमलों की बारिश करने से पूर्व कृपया अपने सभा स्थल से 2-3 किलोमीटर के दायरे में अवस्थित जर्जर सड़क, शिक्षकविहीन स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी,  पलायन से परेशान महिलाओं व युवाओं की जनसमस्या भी जानना चाहिए।

Mon, 15 Sep 2025 10:37 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पीएम मोदी की पूर्णिया सभा स्थल से तेजस्वी ने की वीडियो रिपोर्टिंग, 11 साल पुराने वादे की याद दिलाई

पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर बिहार में सियासी खलबली मची है। विपक्षी दल आरजेडी सोशल मीडिया पर न सिर्फ ऐक्टिव है बल्कि अटैक पर अटैक कर रही है। पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार वासियों को जुमला दिवस की बधाई दी फिर, उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम के सभा स्थल से वीडियो रिपोर्टिंग कर दी। राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री पर बिहार की जनता को झूठे वादों से धोखा देने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने 11 साल पुराने एक वादे की भी याद दिलाई है।

पीएम मोदी दोपहर दो बजे के बाद पूर्णिया पहुंचेंगे और 40 हजार करोड़ की सौगात देंगे। पूर्णिया के एसएसबी कैंपस स्थित शीशाबाड़ी ग्राउंड से पीएम पूरे सीमांचल को साधेंगे। इससे चंद घंटे पहले तेजस्वी यादव ने पीएम की सभा वाले स्थल से वीडियो जारी किया है। 3 मिनट 26 सेकेंड के इस वीडियो पीस में बिहार की जनता के साथ तेजस्वी संवाद का अंश भी शामिल किया गया है। इसके साथ तेजस्वी यादव ने एक लंबा-चौड़ा संदेश भी दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पाकिस्तान बीजेपी का पार्टनर', भारत-पाक मैच पर तेजस्वी ने पीएम मोदी को घेरा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के बयान पर घमासान; NDA बता रहा फूट, राजद-कांग्रेस सफाई दे रही

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव ने का है कि प्रधानमंत्री मोदी जी पूर्णिया में जुमलों की बारिश करने से पूर्व कृपया अपने सभा स्थल से 2-3 किलोमीटर के दायरे में अवस्थित जर्जर ग्रामीण सड़क, शिक्षकविहीन स्कूल, बदहाल स्वास्थ्य केंद्र तथा महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पलायन से परेशान महिलाओं व युवाओं की जनसमस्या आपको जानना चाहिए। पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति कल आपने अवश्य ही देखी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार दौरे पर लालू ने कसा तंज

पीएम की एक रैली से बिहार जैसे गरीब राज्य पर 100 करोड़ का भारी-भरकम वित्तीय बोझ पड़ता है। आप बिहार में कई रैलियां कर चुके है। हजारों करोड़ की इतनी बड़ी धनराशि से तो बिहार के स्कूलों की चारदीवारी, खेल के मैदान तथा लड़कियों के लिए स्कूल में अलग से शौचालय का निर्माण हो सकता था, स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन और दवा का प्रबंध हो सकता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट, ट्रेन और मखाना बोर्ड; PM देंगे सौगात, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
ये भी पढ़ें:चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; पूर्णिया से मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा

इनके आने से शिक्षकों से पढ़ाना छुड़वाकर कंडक्टर बना दिया जाता है तथा सरकारी कर्मचारियों, जीविका दीदियों, आशा-ममता, शिक्षा मित्र, विकास मित्र और आंगनवाड़ी सेविका, सहायिकाओं को भीड़ लाने का मुश्किल टारगेट और तनाव दिया जाता है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी को याद है उन्होंने 11.5 वर्ष पूर्व इसी पूर्णिया जिला से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था? क्या हुआ उस जुबान का? क्या वे फिर चुनाव पूर्व बिहारवासियों को ऐसे ही झूठ और जुमले बेचने आ रहे है? प्रधानमंत्री जी 11 वर्षों की अपनी केंद्र तथा 20 सालों की NDA सरकार की विफलताएं देख जोर-जोर से जंगलराज-जंगलराज कहेंगे ताकि उनकी असफलताएं और जनहित के मुद्दे इस काल्पनिक शोर में दब जाएं। लेकिन बिहार और बिहारवासी आपके बनावटीपन से अब अच्छे से अवगत हो चुके है इसलिए बिहार में अब फिर झूठ नहीं चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया के रनवे से पहली उड़ान भरेगा विमान; PM मोदी बिहार को चौथा एयरपोर्ट देंगे
ये भी पढ़ें:सिर्फ पूर्णिया एयरपोर्ट, अमृत भारत नहीं, बिहार को पीएम मोदी कल कई सौगात देंगे
ये भी पढ़ें:पर्दे में रहने दो…विधानसभा सीट शेयरिंग पर फिर बोले जीतन मांझी, कर दी बड़ी मांग
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले पप्पू यादव की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।