पूर्णिया एयरपोर्ट, ट्रेन और मखाना बोर्ड; PM नरेंद्र मोदी देंगे कई सौगात, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लें
PM Narendra Modi Purnia Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य मार्गों की ओर से पूर्णिया की ओर आने वाली यात्री बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

PM Narendra Modi" data-vars-link-type="Auto" data-vars-page-type="story">Narendra Modi Purnia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। यहां से विमान सेवा की शुरुआत भी करेंगे। पीएम तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया के सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। गौर हो कि तीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। 22 अगस्त को गयाजी आए थे। वह दिन में 2.20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 3.30 बजे सभास्थल पर जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम 40 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ से बनने वाली रेललाइन का शिलान्यास करेंगे, जो गंगा के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी।
पूर्णिया में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
पूर्णिया में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सोमवार रात 10 बजे तक बदली रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने पूर्व में ही एडवाइजरी जारी किया है। सभी एनएच एवं एसएच पर सुलभ यातायात के लिए 13 सितंबर की रात 12 बजे से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। इसके अनुसार 13 सितंबर की रात्रि 12 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक जिलान्तर्गत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य मार्गों की ओर से पूर्णिया की ओर आने वाली यात्री बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 14 सितंबर की संध्या 07:00 बजे से 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा राज्य मार्गों से पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक सहरसा से पूर्णिया आने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-231 (एनएच 107) पर बनमनखी से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री का आगमन होने वाला है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
बनाए गए वैकल्पिक रूट
अररिया तथा दालकोला की ओर से पूर्णिया की ओर आने वाले सभी वाहन चालक अररिया से किशनगंज जाने वाली वैकल्पिक मार्ग का उपयोग निर्वाध रूप से कर सकेंगे। बायसी-डगरूआ से कटिहार, भागलपुर, नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन चालक बेलगच्छी चौक, डगरूआ से होते हुए चांदपुर, कदवा (कटिहार) के रास्ते कटिहार जा सकेंगे। पूर्णिया के रास्ते कटिहार से अररिया तथा अररिया से कटिहार जाने वाली सभी वाहन के चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज होते हुए अररिया जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
कोढ़ा के रास्ते पूर्णिया से किशनगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज (राज्य राजमार्ग सं0-77) से अररिया तथा अररिया से किशनगंज भाया बहादुरगंज जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। अररिया तथा सुपौल तथा इन शहरों के रास्ते पूर्णिया आने वाले यात्री रानीगंज के रास्ते सरसी अथवा श्रीनगर होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
चिह्नित पार्किंग स्थल
पीएम के सभा स्थल तक आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 15 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें नवनीत केडिया का भुखण्ड, दमका चौक खुशी इन्टरप्राईजेज, नेक्सा शोरूम के पुरब एवं पश्चिम, निर्मला पेट्रोल पम्प के सामने झुन्नु जायसवाल का कैम्पस, रेनॉलट शोरूम के पास, स्टील प्लांट कैम्पस, सर्विस लेन एवं मेन लेन के बाएं तरफ बारसोनी टॉल प्लाजा से डंगराहा (बायसी) तक जायसवाल धर्मकांटा के पास अररिया रोड, कान्ती फुड शॉप के सामने वाली भुखण्ड, वीरू का कैम्पस काठपुल के पास, वीरेन्द्र का कैम्पस काठपुल के पास, प्रितम कुमार का कैम्पस (सुरक्षित), गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड शामिल हैं।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था
मरंगा से पूर्णिया बाईपास सड़क के रास्ते जीरोमाईल जाने वाली सड़क पर 15 सितंबर के दिन 01:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। जलालगढ़ की ओर से पूर्णिया शहर आने वाले छोटी वाहन राधानगर, कसबा से होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगी। अररिया से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले सभी वाहन अररिया से बहादुरगंज होते हुए किशनगंज के रास्ते जा सकेंगे। 12 सितंबर की संध्या 06:00 बजे से दिनांक 15.09.2025 की रात 12:00 बजे तक गुलाबबाग स्थित मंडी में मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग की मनाही रहेगी।
13 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे से 15 सितंबर के रात्रि 10:00 बजे तक कदवा के रास्ते मंझेली से वीरपुर होते हुए बेलौरी एवं गुण्डा चौक आने वाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। 13 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे से दिनांक 15 सितंबर की रात्रि 10:00 बजे तक श्रीनगर के रास्ते जनता चौक आनेवाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी आपातकालीन सेवाएं यथा एम्बुलेंस, पुलिस वाहन आदि यथावत बनी रहेंगी।




साइन इन