Dispute over Tejashwi statement NDA calls it rift in Mahagathbandhan RJD Congress clarification तेजस्वी के बयान पर घमासान; NDA ने बताया महागठबंधन में फूट, राजद-कांग्रेस सफाई दे रही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के बयान पर घमासान; NDA ने बताया महागठबंधन में फूट, राजद-कांग्रेस सफाई दे रही

243 सीटों पर लड़ने के तेजस्वी यादव के बयान पर खलबली मच गई है। एनडीए इसे महागठबंधन में फूट के तौर पर प्रचारित कर रही है तो राजद और कांग्रेस सफाई देने में जुटे हैं।

Sun, 14 Sep 2025 09:40 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
तेजस्वी के बयान पर घमासान; NDA ने बताया महागठबंधन में फूट, राजद-कांग्रेस सफाई दे रही

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर में कहा कि हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर खलबली मच गया है। एनडीए के घटक बीजेपी और जदयू के नेताओं ने इसे ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन में सीएम फेस पर फूट का नतीजा है। वहीं राजद और कांग्रेस के प्रवक्ता सफाई दे रहे है।

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने आए तेजस्वी यादव ने खुले मंच से एक ऐसा बयान दिया कि बिहार की राजनीति में खलबली मच गई। उन्होंने कहा कि सभी 243 सीटो पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा। आप लोग तेजस्वी यादव का बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव दिन में सपने देखना छोड़ दें। कितनी भी सीटों पर लड़ लें लेकिन कोई फायदा नहीं है। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दम आपमें नहीं है। अपने साथी कांग्रेस पर दबाव बनाने की राजनीति कर रहे हैं कि सीएम फेस घोषित कर दिया जाए। लेकिन बिहार की जनता को उनके चेहरे पर भरोसा नहीं है। उनके चेहरे पर चारा घोटा, अलकतरा घोटाला और लैंड फॉर जॉब घोटाला का दाग लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 243 सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा.., बिहार चुनाव से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा का कहना है कि यह तेजस्वी यादव का बड़बोलापन है। उनकी राजनीतिक विरासत में सिर्फ घपला घोटाला है। उनका बयान अहंकार भरा है। उनके साथी दलों को सोचना चाहिए कि ऐसा बयानों से क्या जताना चाहते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन पर सोई बच्ची से लेकर बाथरूम तक, तेजस्वी ने GMCH का वीडियो दिखा सरकार को घेर

राजद और कांग्रेस अपने नेता के बचाव में उतर गई है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का कहना है कि तेजस्वी यादव ठीक कह रहे हैं। गठबंधन के सभी दल 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वे महागठबंधन के नेता हैं। उनके चेहरे पर जनता वोट करेगी और महागठबंधन की सरकार बनाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने भी एजाज अहमद का समर्थन किया है। इंडिया गठबंधन एकजुट है। अब वोट चोर की सरकार नहीं चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दौड़ कर आया और तेजस्वी यादव के पैरों में लेट गया युवक, सुरक्षा में चूक

दरअसल तेजस्वी के ताजा बयान को प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर पर देखा जा रहा है। राजद उन्हें सीएम फेस घोषित कर चुकी है पर कांग्रेस की ओर से इस पर मुहर नहीं लगाई जा रही है। लेकिन तेजस्वी यादव इशारों में खुद को सीएम कैंडिडेट दिखाते रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।