Jitan Ram Manjhi again spoke on assembly seat sharing made big demand from Modi Nitish पर्दे में रहने दो... विधानसभा सीट शेयरिंग पर फिर बोले जीतनराम मांझी, मोदी-नीतीश से कर दी बड़ी मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पर्दे में रहने दो... विधानसभा सीट शेयरिंग पर फिर बोले जीतनराम मांझी, मोदी-नीतीश से कर दी बड़ी मांग

मांझी ने कहा कि उनकी उम्र 81 साल की हो गई है। वे अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 'हम' 2015 से अभी तक रजिस्टर्ड पार्टी है। इसे मान्यता प्राप्त दल का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी संख्या में उन्हें सीट मिले।

Sun, 14 Sep 2025 02:37 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पर्दे में रहने दो... विधानसभा सीट शेयरिंग पर फिर बोले जीतनराम मांझी, मोदी-नीतीश से कर दी बड़ी मांग

नरेंद्र मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने विधानसभा चुनाव में सीटों की संख्या पर पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल का दर्ज मिलना चाहिए। उनकी पार्टी को इसी लिहाज से चुनाव में सीट दिया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि पर्दे में रहने दो। मांझी ने नीतीश कुमार से अपने मुख्यमंत्री काल में लिए गए सभी कैबिनेट फैसलों को लागू करने की मांग की। उन्होंने लालूू परिवार को बिहार और कमजोर तबके की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया और नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार का भगवान बताया। अपने बेटे संतोष सुमन का सीएम पद के योग्य बताया।

टीवी9 के कार्यक्रम में जीतनराम मांझी ने कहा कि अब उनकी उम्र 81 साल की हो गई है। वे अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम 2015 से अभी तक रजिस्टर्ड पार्टी है। इसे मान्यता प्राप्त दल का दर्जा मिलना चाहिए। कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते बिहार के अमूल चूल परिवर्तन का निर्णय लिया लेकिन लागू होने के पहले पद से हट गए। उनमें से 23 को नीतीश कुमार ने लागू कर दिया। बचे हुए कैबिनेट डिसिजन को भी लागू किया जाए। अब उनकी पार्टी को इस लिहाज से सीट दिया जाए कि हम मान्यता प्राप्त का दर्जा हासिल कर सके। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि कितनी सीट चाहते हैं तो कहा कि पर्दे में रहने दो, पर्दा ना उठाओ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गंदे आदमी, उनका टाइटल हटे; शंकराचार्य पर भड़के मांझी

उन्होंने कहा कि मोदी जी और नीतीश जी सब जानते हैं कि 243 में मान्यता प्राप्त के लिए कितना सीट चाहिए। इससे पहले उन्होंने कई सभाओं में चालीस सीटों की मांग की थी। पिछले दिनों तो यहां तक कह दिया था कि मेहनत हमारा और सीट उनका नहीं चलेगा। हम खुद लड़ जाएंगे। हालांकि बाद में अपने बयान पर सफाई भी दे दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिटल-लिटल पीने वालों को माफी दे सरकार, नीतीश की शराबबंदी पर मांझी फायर

मांझी ने कहा कि उन्होंने कभी सीएम बनने का सपना भी नहीं देखा था। लेकिन जनता के आशीर्वाद से उन्हें यह मौका भी मिल गया। एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं।राजद के लोगों को उनपर सवाल उठाने का हक नहीं है। भूमि सुधार का मामला छोड़कर सभी कार्यों में उन्हें शत प्रतिशत मार्क्स मिलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो-चार से काम नहीं चलेगा, 20 सीटें चाहिए; मांझी ने BJP को वजह भी गिनाई
ये भी पढ़ें:लालू राज होता तो गुंडे उठा ले जाते, फिर... तेजस्वी के डांस पर मांझी का तंज
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी मानसिक दिवालिया, चुनाव बाद कोई नहीं पूछेगा; मांझी महागठबंध पर बरसे
ये भी पढ़ें:विशेष राज्य की बात करने वालों को तमाचा लगा; पीएम मोदी के काम गिनाकर बोले मांझी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।