Tej Pratap Yadav started demanding blood of Lalu Yadav, called Mukesh Roshan an impersonator in Mahua तेज प्रताप देने लगे लालू यादव के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप देने लगे लालू यादव के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया

वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके तेज प्रताप अब पिता लालू यादव के खून की दुहाई दे रहे हैं। उन्होने कहा कि मुझे जिताना मतलब लालू जी को जिताना है। वहीं मौजूदा राजद विधायक मुकेश रौशन ने बहुरूपिया बताया। 

Thu, 31 July 2025 06:44 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
तेज प्रताप देने लगे लालू यादव के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया

पार्टी और परिवार से दूर चल रहे आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच गुरूवार को उन्होने महुआ में जनसंवाद किया। इस दौरान आरजेडी के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया। तेज प्रताप ने कहा कि जब-जब मैं महुआ आता हूं, तब-तब यहां का बहुरूपिया विधायक रोने लगता है। इस बार रोए तो आप लोग झुनझुना थमा दीजिएगा।

इस दौरान उन्होने राजद चीफ की दुहाई देते हुए कहा कि मेरी रगो में लालू जी का खून है। मुझे जिताना मतलब लालू यादव को जिताना है। तेज प्रताप ने कहा कि महुआ के लिए उन्होने बहुत काम किया है। महुआ में मेडिकल कॉलेज उन्हीं की देन है। वहीं एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि मेरा क्या रिश्ता किससे है, यह बताने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी को हमने अर्जुन माना था, जरूरत पड़ेगी तो मुरली बजाकर उन्हें दिखाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे लालू के बड़े बेटे
ये भी पढ़ें:बंधक बना कर रखा, उनको लगा कि दूसरा लालू यादव आ गए इसलिए निकाला; बोले तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:तेजस्वी महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप ने बढ़ाई लालू की टेंशन
ये भी पढ़ें:वो तो क्रिकेट खेल रहे थे, तेजस्वी को पॉलिटिक्स में हम लाए; बोले तेज प्रताप

आपको बता दें जब तेज प्रताप आरजेडी में थे, तब भी उन्होने महुआ से चुनाव लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद मौजूदा विधायक मुकेश रौशन का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। तब रौशन ने कहा था कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और पार्टी का जो निर्णय होगा, वो सर्वोपरि होगा। आपको बता दें पार्टी से बाहर चल रहे लालू के बड़े बेटे ने टीम तेज प्रताप बनाई है। अब उन्होने आरजेडी की हरी टोपी छोड़ पीली टोपी पहन ली है।

2020 में तेज प्रतार समस्तीपुर की हसनपुर सीट से चुनाव लड़े थे। वहीं 2015 में महुआ सीट से जीते थे, अब एक बार फिर से 2025 का चुनाव इसी सीट से लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।