Will Akhilesh support Tej Pratap Yadav Lalu elder son reaches SP office expelled from RJD क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे परिवार से बेदखल लालू के बेटे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे परिवार से बेदखल लालू के बेटे

आरजेडी और परिवार से निष्कासित तेज प्रताप यादव बुधवार को पटना में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पहुंच गए। इसके बाद चर्चा हो रही है कि क्या अखिलेश यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू के बड़े बेटे को सहारा देंगे?

Wed, 30 July 2025 09:31 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे परिवार से बेदखल लालू के बेटे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से बेदखल किए गए तेज प्रताप यादव को क्या अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहारा देंगे? तेज प्रताप बुधवार को अचानक समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंच गए, इसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में ये अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पटना स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय में तेज प्रताप लगभग एक घंटे तक रहे। पिछले दिनों उनकी अखिलेश से वीडियो कॉल पर बात भी हुई थी।

समाजवादी पार्टी के बिहार मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित अन्य नेताओं ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप का सपा प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। सपा नेता राजेश ने कहा कि तेज प्रताप पार्टी दफ्तर में एक घंटे तक रुके, उन्होंने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

साइकिल पर सवार होंगे तेज प्रताप?

इस बीच तेज प्रताप के सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा, इस पर तेज प्रताप ने कोई खुलासा नहीं किया। वह वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उतरने का ऐलान पहले कर चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले अखिलेश से मिलेंगे तेज प्रताप, क्या घर वापसी कराएंगे सपा अध्यक्ष?

अखिलेश ने पूछा था कहां से लड़ोगे चुनाव

आरजेडी और लालू परिवार से बेदखल किए जाने के बाद सपा प्रमुख ने तेज प्रताप यादव से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान अखिलेश ने तेज प्रताप से पूछा था कि क्या वह चुनाव लड़ेंगे। इस पर तेज प्रताप ने हां कहा था। फिर सपा प्रमुख ने उनसे पूछा था कि कहां से चुनाव लड़ोगे, तो तेज प्रताप ने कहा था कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले वह लखनऊ आकर उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद अखिलेश ने कहा था कि जब लखनऊ आओगे तो जरूर बताना। दोनों नेताओं के बीच वीडियो कॉल पर बाद लगभग एक महीना पहले हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा

बीते मई महीने में तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव से कथित रिलेशन की बात सार्वजनिक होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था। तेज प्रताप के अकाउंट से अनुष्का के साथ फोटो भी पोस्ट किया गया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप ने अपनी गाड़ी से आरजेडी का झंडा बदल दिया। उन्होंने टीम तेज प्रताप यादव नाम से एक संगठन भी बनाया है। तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वे लगातार क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।