He was playing cricket we brought him into politics Tej Pratap said on Tejashwi political entry वो तो क्रिकेट खेल रहे थे, पॉलिटिक्स में हम ही लाए; तेजस्वी की सियासी एंट्री पर बोले तेज प्रताप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वो तो क्रिकेट खेल रहे थे, पॉलिटिक्स में हम ही लाए; तेजस्वी की सियासी एंट्री पर बोले तेज प्रताप

आरजेडी से निष्कासित चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि तेजस्वी को राजनीति में लाने वाले वो ही थे। तेजस्वी तो आईपीएल में डेल्ही डेयरडेविल के लिए क्रिकेट खेल रहे थे। 

Sun, 27 July 2025 05:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वो तो क्रिकेट खेल रहे थे, पॉलिटिक्स में हम ही लाए; तेजस्वी की सियासी एंट्री पर बोले तेज प्रताप

राजद और परिवार से बाहर चल रहे आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया कि तेजस्वी को राजनीति में लाने वाले वो ही थे। तेज प्रताप ने कहा कि वो तो क्रिकेट खेल रहे थे। आईपीएल में डेल्ही डेयरडेविल की ओर से खेल रहे थे। हम ही उनकी सियासत में एंट्री करवाए। तेज प्रताप ने कहा कि अरवल से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। पहली विशाल जनसभा वहीं की थी। राजद से बाहर निकाले जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति की यही सच्चाई है। पार्टी में जयचंद हैं, वहीं सब करा रहे हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि तेजस्वी यादव को हमारा पूरा सपोर्ट है, पहले भी था, अब भी है। लेकिन एक चैलेंज भी हैं, क्योंकि अब हम इधर (अलग) हैं, वो उधर हैं। इसलिए कुछ भी हो सकता है, राजनीति में होता ही है। उनको (तेजस्वी ) लगता होगा कि उनके भाई को कोई कैप्चर कर लिया, विरोधी दल वाले, तो फिर तो मुश्किल हो जाएगी। लेकिन किसी का जादू-टोना हमारे ऊपर असर नहीं कर सकता है। ये भी हो सकता है कि हम दोनों भाइयों को ऊपर जादू-टोना किया हो, तभी ऐसा माहौल बना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप ने बढ़ाई लालू की टेंशन
ये भी पढ़ें:फैमिली में सबके लिए प्रोटेक्टिव हैं तेज प्रताप यादव, तेजस्वी ने खूबियां गिनाई
ये भी पढ़ें:हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि हम हमेशा तेजस्वी को सपोर्ट किए हैं ऑन कैमरा, ऑफ कैमरा। हमको चिपकूराम सीएम की तरह नहीं बनना है। हमको किंगमेकर की भूमिका में रहना है, जैसे हमारे पिता जी लालू यादव हैं। अपने एक्स अकाउंट से आरजेडी समेत सभी बहनों को अनफॉलो करने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि नया अकाउंट बनाए थे, उसमें हुआ है। सोशल मीडिया क्या मतलब है। हमारी अपनी बहनों से बात होती है। हाल ही में हरियाणा में रह रहीं बहन से बात हुई थी। लालटेन से मुझे ऊर्जा मिलती है, इससे मेरी काफी यादें जुड़ी हैं।

आपको बता दें तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। अब उन्होने हरी टोपी की बजाय पीली टोपी पहन ली है। 2020 में वो समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा से चुनाव लड़े और जीते थे। टीम तेजप्रताप के बैनर तले हम महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 31 जुलाई को महुआ में मेरा कार्यक्रम है। अभी नई पार्टी बनाने का एजेंडा नहीं है, लेकिन यह तय है कि हमारे इस ऐलान से लोगों को खुजली होने लगेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।