If Tejaswi contests Mahua we will contest Raghopur as well Tej Pratap started increasing Lalu Yadav tension तेजस्वी अगर महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप बढ़ाने लगे लालू यादव की टेंशन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी अगर महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप बढ़ाने लगे लालू यादव की टेंशन

पार्टी और परिवार से दूर चल रहे तेज प्रताप अब राजद चीफ लालू यादव की टेंशन बढ़ाने लगे हैं। एक इंटरव्यू में सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि अगर तेजस्वी महुआ से लड़ेंगे, तो हम भी राघोपुर से लड़ जाएंगे। दरअसल तेजस्वी के दो सीटों से चुनाव लड़ने की चर्चा है। जिसमें राघोपुर और महुआ शामिल है।

Sun, 27 July 2025 03:30 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी अगर महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप बढ़ाने लगे लालू यादव की टेंशन

आरजेडी और परिवार से बाहर चल रहे राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जब तेज प्रताप से पूछा गया कि तेजस्वी यादव के दो सीटों से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। वो महुआ की सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। जिसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि अगर तेजस्वी महुआ से लड़ेंगे, तो हम भी राघोपुर से लड़ जाएंगे। जब इस तरह का माहौल बनेगा, तब का तब देखा जाएगा। राजनीति और परिवार दोनों अलग-अलग हैं। उनके इस बयान के बाद से लालू यादव की टेंशन बढ़ सकती है।

महुआ सीट से आरजेडी के कैंडिडेट उतारने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वहां की जनता राजद प्रत्याशी को हराकर भेजेगी। उन्होने कहा कि महुआ की जनता सब देख रही है। वहां मेडिकल कॉलेज किसकी वजह से बना है। रोड, अस्पताल की व्यवस्था हम किए। लड़-भिड़कर बनवाए, नहीं तो कहीं और शिफ्ट होने जा रहा था। हमारे तो मेनीफेस्टो में भी था। परिवार से दूर चल रहे तेज प्रताप ने कहा कि हम तो अपने तरीके से परिवार को एकजुट किए हैं। हम चाहते हैं कि बातचीत हो, सभी का सम्मान हो। लेकिन जब उधर से ही कोई बात नहीं करेगा, तो हमारे ही आगे बढ़ने से कोई फायदा थोड़े ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैमिली में सबके लिए प्रोटेक्टिव हैं तेज प्रताप यादव, तेजस्वी ने खूबियां गिनाई
ये भी पढ़ें:हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

आपको बता दें साल 2015 में पहली बार तेज प्रताप महुआ से ही चुनाव जीते थे। हालांकि 2020 के चुनाव में समस्तीपुर जिले के हसनपुर से लड़े और जीते। अभी महुआ से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने 2015 में राघोपुर सीट से अपना पहला चुनाव जीता था। उन्होने बीजेपी के सतीश कुमार को मात दी थी। वहीं 2020 में भी तेजस्वी राघोपुर से ही विधायक चुने गए थे। लगातार दो बार तेजस्वी इस सीट से जीतते आए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।