tej pratap yadav said mother rabri devi send mangoes do not talk to Lalu prasad yadav राबड़ी आम भेजती हैं, लालू से बात नहीं होती; माता-पिता से अब कैसे संबंध, तेज प्रताप यादव ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राबड़ी आम भेजती हैं, लालू से बात नहीं होती; माता-पिता से अब कैसे संबंध, तेज प्रताप यादव ने बताया

तेज प्रताप यादव ने बताया कि जब पिता ने उन्हें बाहर करने का इतना बड़ा फैसला लिया था तब उनकी अपने पिता से बात हुई थी लेकिन वो घर-द्वार को लेकर बातचीत हुई थी। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि अब लालू प्रसाद यादव से उनकी बातचीत नहीं होती है।

Tue, 1 July 2025 01:29 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राबड़ी आम भेजती हैं, लालू से बात नहीं होती; माता-पिता से अब कैसे संबंध, तेज प्रताप यादव ने बताया

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव छह साल के लिए पार्टी (राजद) और परिवार से निष्कासित चल रहे हैंं। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद के बाद से तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी वो अपने माता-पिता के लिए एक्स पर भावुक संदेश लिखते हैं तो कभी अपने आवास पर जनता दरबार की तस्वीरें शेयर करते हैं। कई लोगों की इसमें दिलचस्पी है कि पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अब तेज प्रताप यादव का आखिर अपने परिवार से संबंध कैसा है।

ABP न्यूज से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने संबंध को लेकर खुलकर बातचीत की है। तेज प्रताप यादव ने बताया है कि उनकी मां राबड़ी देवी उन्हें आम भेजती हैं। हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि अब लालू प्रसाद यादव से उनकी बातचीत नहीं होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार किया तो कोई गलत नहीं किया, अनुष्का पर पहली बार बोले तेज प्रताप यादव

पिता का फैसला सिर आंखों पर - तेज प्रताप

इस साक्षात्कार में तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव द्वारा उन्हें परिवार और पार्टी से निकाले जाने के फैसले पर कहा कि वो हमारे पिता हैं और उनका जो भी आदेश होगा वो सिर आंखों पर होगा। वो जो भी करेंगे हमारे लिए अच्छा ही करेंगे। कोई पिता अपने पुत्र का कभी बुरा नहीं चाहते। हमारे साथ जिस तरीके का जो भी व्यवहार हुआ उसपर हम फोकस नहीं करना चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि जब पिता ने उन्हें बाहर करने का इतना बड़ा फैसला लिया था तब उनकी अपने पिता से बात हुई थी लेकिन वो घर-द्वार को लेकर बातचीत हुई थी। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि अब लालू प्रसाद यादव से उनकी बातचीत नहीं होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा

पिता से बात नहीं होती है- तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब से पार्टी से निकाले गए हैं तब से एक-दो बार शुरू में ही पिता से बात हुई है लेकिन अब बातचीत नहीं होती है। जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या उन्हें मन नहीं करता अपने पिता से बातचीत करने का? तब इसपर उन्होंने कहा कि मन किसको नहीं करता है, लेकिन अब हम यहीं रहते हैं, अपने इसी आवास में। तेज प्रताप ने कहा कि जब मैं कुछ बन जाऊंगा तब वहां जाऊंगा।

मां को चिंता लगी रहती है- तेज प्रताप यादव

इसके बाद अपनी मां राबड़ी देवी को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि माता से उनकी बातचीत होती रहती है। मां से घरेलू बातचीत होती रहती है। तेज प्रताप ने बताया कि उनकी मां को खाने-पीने की चिंता लगी रहती है, उनका एक अलग ही प्रेम होता है। मां कभी आम भिजवा देती हैं। कभी कुछ भिजवा देती हैं। हालांकि, हाथ से बना खाना नहीं भिजवाई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश

तेजस्वी यादव पर क्या बोले तेज प्रताप…

तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि आपकी लड़ाई तेजस्वी यादव से है संजय यादव से? इसपर तेज प्रताप ने कहा कि जो हमसे लड़ेगा हमारी लड़ाई उससे हो जाएगी। तेजस्वी यादव से हम क्यों लड़ाई करेंगे, वो हमारे छोटे भाई हैं। उनसे क्यों लड़ाई होगी। हम इतने लोभी नहीं हैं कि हमको कुर्सी चाहिए। हम बड़े बेटे हैं वो अलग बात है। राम जी को भी वनवास मिला था। यह समझिए कि हम भी वनवास में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय के इंटरव्यू में सफल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।