lalu prasad yadav son tej pratap yadav will become a pilot तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय के इंटरव्यू में हुए सफल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय के इंटरव्यू में हुए सफल

आपको याद दिला दें कि तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर शेयर की थी। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने कहा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तब वो इसके लिए तैयार हैं।

Tue, 24 June 2025 12:42 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय के इंटरव्यू में हुए सफल

लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अब पायलट बनेंगे। दरअसल उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेजप्रताप यादव समेत 18 प्रत्याशियों को सफल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि अगर तेज प्रताप यादव पायलट बनते हैं तो वो वाणिज्य पालयलट बनेंगे। एविएशन के क्षेत्र में तेज प्रताप यादव की दिलचस्पी रही है। कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स को पूरा करने के बाद तेज प्रताप यादव के पास एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का बेहतरीन मौका होगा।

आपको याद दिला दें कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे तब तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ तस्वीरें एक्स अकाउंट पर शेयर की थी। तेज प्रताप यादव पायलट के यूनिफॉर्म में नजर आए थे। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने कहा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है तब वो इसके लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश
ये भी पढ़ें:ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो.., शिव की भक्ति में लीन तेज प्रताप का नया वीडियो

हालांकि, तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट पर उस वक्त काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक और पोस्ट एक्स अकाउंट पर किया था। इसमें वो विमान के अंदर बैठे नजर आए थे। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि वो बतौर वायुयान चालक अपने दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम हैं। वो सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ शत्रुओं का सामना करने की इच्छा रखते हैं। लिहाजा उन्हें भी सीमा पर भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए।

तेज प्रताप यादव ने दिया था इंटरव्यू

जा रहा है कि उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक, बिहार के विधायक तेज प्रताप यादव को वाणिज्य विमान चालक (CPL) कोर्स में दाखिले की अनुमति मिली है। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ने इससे पहले प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में दाखिल के लिए साक्षात्कार दिया था। इस इंटरव्यू में वो सफल हुए और अब निदेशालय ने इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव का भी नाम है। तेज प्रताप यादव बिहार उड्डयन संस्थान में दाखिला लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाटर फॉल में नहाने से लेकर इजहार-ए-इश्क तक, तेज प्रताप का ‘दिलफेंक’ अंदाज
ये भी पढ़ें:मैंने पायलट की ट्रेनिंग ली है, देश के लिए जान.., तस्वीर शेयर कर बोले तेज प्रताप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।