रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का यादव से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा
रिलेशनशिप विवाद में घिरे तेज प्रताप सोमवार को अनुष्का यादव के घर मिलने पहुंचे। उन्होने कहा कि मेरा पारिवारिक संंबंध है। मुझे आने से कौन रोकेगा। इसी विवाद के चलते तेज प्रताप को लालू ने पार्टी और परिवार से निकाला है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ फोटो को लेकर विवाद में चल रहे आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सोमवार को अनुष्का के घर मिलने पहुंच गए। इस दौरान उन्होने कहा कि 'हमारा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आए हैं, कोई रोकेगा थोड़े ना'। इसी प्रकरण को लेकर तेज प्रताप को लालू यादव ने पार्टी और परिवार से बाहर किया है। इससे पहले तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके फेसबुक को हैक और फोटो से छेड़छाड़ कर साजिश के तहत उनकी और अनुष्का की फोटो पोस्ट की गई है। छापने के बाद डिलीट हुए पोस्ट में दावा किया गया था कि तेज प्रताप 12 साल से अनुष्का के साथ रिलेशनशिप में हैं।
अनुष्का के साथ वायरल तस्वीरों और वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था कि प्रेम सब करते हैं। प्यार किया तो किया। इसमें कोई गलती नहीं है। पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर कहा कि कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता। वायरल पोस्ट पर उन्होंने कहा कि मेरा ही पोस्ट था और हमने ही डाला था।
आरजेडी से 6 साल से निष्कासन के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि जो लोग इस भ्रम में हैं, जिन्होने हमको संगठन से बाहर किया तो सबसे पहले हम अपने पिता को सर्वोपरि मानते हैं। तो हम एक लंबी लकीर खींचना चाहते हैं और इसमे हम आगे निकल चुके हैं। आगे अब जनता के लिए काम करना चाहते हैं। हसनपुर की जनता ने इसीलिए हमको चुना है। इस बार हम चुनाव लड़ेंगे। ये सभी बातें तेज प्रताप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहीं।




साइन इन