good news modi government approved road and bridge in 20 districts of bihar गुड न्यूज! बिहार के इन 20 जिलों में सड़क और पुल बनाने की मोदी सरकार ने दे दी मंजूरी, 300 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज! बिहार के इन 20 जिलों में सड़क और पुल बनाने की मोदी सरकार ने दे दी मंजूरी, 300 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

सम्राट चौधरी ने बताया कि 367.94 करोड़ की योजना में बिहार सरकार 153.94 करोड़ खर्च करेगी। पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड में नारा नदी पुल से खतौनी रोड तक 268.32 मीटर लंबे आरसीसी पुल के निर्माण को 23.6079 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Thu, 29 May 2025 08:28 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
गुड न्यूज! बिहार के इन 20 जिलों में सड़क और पुल बनाने की मोदी सरकार ने दे दी मंजूरी, 300 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

केंद्र सरकार ने चंपारण, बांका, पटना सहित बिहार के 20 जिलों में सड़क-पुल के निर्माण से जुड़ी 367.94 करोड़ की योजनाओं की मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इन योजना की डीपीआर भी मंजूर हो गई है। इन योजनाओं से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने बिहार के गांवों का कायाकल्प करने वाली निर्माण योजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

सम्राट चौधरी ने बताया कि 367.94 करोड़ की योजना में बिहार सरकार 153.94 करोड़ खर्च करेगी। पश्चिम चंपारण के रामनगर प्रखंड में नारा नदी पुल से खतौनी रोड तक 268.32 मीटर लंबे आरसीसी पुल के निर्माण को 23.6079 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III अन्तर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, सारण, पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पटना, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली और पश्चिम चम्पारण में कुल 5 ग्रामीण सड़क (33.65 किमी) और 103 पुलों (3891.71 मीटर) के निर्माण की स्वीकृत मिली है। डबल इंजन सरकार की यह पहल गांवों को शहरों से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच बहुत आसान हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।