traffic not allowed at patna nehru path danapur and dumari chowk during pm modi bihar visit पटना में कहां-कहां वाहनों की नो एंट्री, किधर से एयरपोर्ट पहुंचें ; रूट समझ लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में कहां-कहां वाहनों की नो एंट्री, किधर से एयरपोर्ट पहुंचें ; रूट समझ लें

शाम चार से रात आठ बजे के बीच हवाई अड्डा की ओर केवल उन वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास विमान का टिकट होगा। टिकट दिखाने के उपरांत वह पटेल गोलंबर होते हुए एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। डुमरा चौकी से एयरपोर्ट की ओर किसी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

Thu, 29 May 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना में कहां-कहां वाहनों की नो एंट्री, किधर से एयरपोर्ट पहुंचें ; रूट समझ लें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को लेकर कई रास्ते गुरुवार शाम से बंद हो जाएंगे। हालांकि दानापुर से अशोक राजपथ, गांधी मैदान व अन्य रास्तों की ओर जाने वाले लोग नेहरू पथ पर दीघा-आशियाना रोड से दीघा, अशोक राजपथ व अन्य रास्तों की ओर जा सकते हैं। प्रधानमंत्री का रोड शो नेहरु पथ पर डुमरा चौकी से आईपीएस मेस मोड़, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट, आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक होना है।

इस दौरान शाम चार से रात आठ बजे तक रोड शो के लिए तय रूट पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसे में शाम चार से आठ बजे के बीच इन मार्गों से यात्रा करने की जगह यातायात पुलिस की ओर से जारी वैकल्पिक मार्ग को चुनना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा

टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट की तरफ वाहनों के प्रवेश की अनुमति

शाम चार से रात आठ बजे के बीच हवाई अड्डा की ओर केवल उन वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास विमान का टिकट होगा। टिकट दिखाने के उपरांत वह पटेल गोलंबर होते हुए एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। डुमरा चौकी से एयरपोर्ट की ओर किसी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

जिला परिवहन कार्यालय अथवा पटेल गोलंबर जा सकते हैं एयरपोर्ट

रोड शो के दौरान यदि किसी यात्री को एयरपोर्ट जाना अति आवश्यक हो तो वह जिला परिवहन कार्यालय अथवा पटेल गोलंबर पहुंच सकते हैं, वहां से उन यात्रियों को पटना यातायात पुलिस द्वारा टिकट देखकर एयरपोर्ट पहुंचने में सहायता की जाएगी। वहीं 30 मई को प्रधानमंत्री का राजभवन, पटेल गोलंबर से जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा प्रस्थान कार्यक्रम प्रस्तावित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात

शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 10.05 बजे तक वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से विमान यात्री निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व डुमरा टीओपी होते हुए पटना हवाई अड्डा पहुंच जाएं। यहां ट्रैफिक पुलिस की दो गाड़ियां यात्रियों को एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर बुधवार को नेहरू पथ पर कारकेड का रिहर्सल किया गया।

कल सुबह भी पटेल गोलंबर से हवाईअड्डा नहीं जाएंगे वाहन

गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से पटेल गोलंबर से पश्चिम शहीद पीर अली मार्ग से हवाई अड्डा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं वेटनरी कॉलेज से पूरब की ओर शहीद पीर अली मार्ग से हवाई अड्डा की ओर वाहनों का परिचालन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, लिस्ट

ध्यान रखें : इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन

● नेहरू पथ पर डुमरा चौकी (शेखपुरा मोड़) से पूरब आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन शाम चार से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

● जिला परिवहन कार्यालय से हवाई अड्डा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

● सगुना मोड़, दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर वाहनों का परिचालन राजा बाजार आरओबी पर भी प्रतिबंधित रहेगा।

● नेहरू पथ पर सगुना मोड़ से शेखपुरा मोड़ की आने वाले सभी वाहन जगदेव पथ- जिला परिवहन कार्यालय- टमटम पड़ाव- फुलवारीशरीफ होते गंतव्य की ओर जा सकेंगे। नेहरू पथ पर सगुना मोड़ या दानापुर से पूरब की ओर आने वाले वाहन उत्तर से आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ होते हुए आ सकेंगे।

● जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने सभी वाहन टमटम पड़ाव, फुलवारीशरीफ होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकते हैं। जिला परिवहन कार्यालय से उत्तर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिला परिवहन कार्यालय-जगदेव पथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे।

● कंकड़बाग-पटना जंक्शन की ओर पश्चिम की तरफ जाने वाले वाहन जीपीओ आरओबी ऊपर-आर ब्लॉक आरओबी ऊपर-गर्दनीबाग आरओबी से अनीसाबाद गोलंबर होते हुए जा सकेंगे।

● नेहरू पथ पर डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन उत्तर बुद्ध मार्ग-पुलिस लाइन तिराहा-राजापुर पुल-अशोक राजपथ होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे।

● डाकबंगला से पश्चिम जाने वाले वाहन कोतवाली टी-जीपीओ आरओबी-आर ब्लाक आरओबी-गर्दनीबाग आरओबी ऊपर से अनीसाबाद गोलंबर की ओर जा सकेंगे।

अटल पथ पर थोड़ी देर वाहनों का परिचालन रोका जाएगा

रोड शो के दौरान हड़ताली मोड़ के ऊपर से गुजरने वाले अटल पथ पर वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए रोका जाएगा। जब प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल वाहन हड़ताली मोड़ से आयकर गोलंबर की ओर बढ़ जाएंगे तो अटल पथ को यातायात के लिए पुन: खोल दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-नेपाल सीमा पर वीडियोग्राफी, ना पासपोर्ट ना वीजा; दो चीनी शख्स अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।