Bihar Weather Report heavy rain alert in bhgalpur katihar and kishanganj बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: 30 मई को ही सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

Thu, 29 May 2025 06:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में 29 से 31 मई तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात, भारी बारिश और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। इसके अगले दिन यानी 30 मई को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

30 मई को ही सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। वहीं 31 मई को किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी वर्षा तथा 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवा चल सकती है। इसके बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना है। हालांकि राज्य के अन्य भागों में इस अवधि के दौरान सामान्य स्थिति बने रहने के बावजूद छिटपुट रूप से गरज चमक की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात

पटना में छिटपुट बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी रही

इधर पटना सहित दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी की स्थिति बुधवार को भी बनी रही। दिन के दस बजे के आसपास कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई, लेकिन नमी वाली हवाओं के प्रवाह की वजह से दिनभर पसीने वाली गर्मी सताती रही।

मौसम में बदलाव के अहम कारण

देश के अलग-अलग भागों में मानसून का प्रसार तेजी से हो रहा है। मानसून के बंगाल की खाड़ी की शाखा भी धीरे धीरे विस्तार पा रही है। इस वजह से बिहार के विभिन्न जिलों में भी मानसून के आगमन से पहले की मौसमी परिस्थितियां बन रही है। हालांकि पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में इसका विशेष असर नहीं है लेकिन तापमान के नियंत्रित रहने से आंशिक राहत जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।