Will Tej Pratap form a new party Created a new social media page said jiska kayam pratap नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज बनाया, बोले- जिसका कायम प्रताप…, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज बनाया, बोले- जिसका कायम प्रताप…

आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर पर नया पेज बनाया है। जिसमें लालू और राबड़ी देवी की फोटो लगी है। पेज पर नारा लिखा है जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप। आपको बता दें तेज प्रताप जल्द नई पार्टी बना सकते हैं। 

Sun, 20 July 2025 07:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नई पार्टी बनाएंगे तेजप्रताप? नया सोशल मीडिया पेज बनाया, बोले- जिसका कायम प्रताप…

नई पार्टी बनाने की चर्चा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग पेज बनाया है। एक्स और फेसबुक पर तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप यादव नाम से पेज बनाया है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील की है। अपने पेज पर तेज प्रताप ने एक नारा लिखा है। 'जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप'। सोशल मीडिया पेज पर तेज प्रताप ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगा रखी है।

हालांकि तेज प्रताप के करीबियों का कहना है कि वो जल्द ही अलग पार्टी बना सकते हैं। हालांकि तेज प्रताप ने खुद सामने आकर विधिवत नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

वहीं आरजेडी ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी किया, लेकिन इसकी औपचारिक सूचना अब तक विधानसभा को नहीं दी है। इस कारण तेज प्रताप के विधानसभा में बैठने की पुरानी व्यवस्था ही कायम रहेगी। सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में तेज प्रताप अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बगल में ही बैठते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की डीपी लगा कौन कर रहा चैट, पूर्व मंत्री ने पटना में किया केस
ये भी पढ़ें:ना-ना करते महुआ पहुंच गए तेज प्रताप यादव, गाड़ी से आरजेडी का झंडा भी बदला
ये भी पढ़ें:राबड़ी आम भेजती हैं, लालू से बात नहीं होती; माता-पिता से संबंध पर तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा

आपको बता दें करीब दो महीने पहले तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। उसमें दोनों के 12 सालों से रिलेशनशिप में होने का दावा किया गया था। कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर दोनों के कई अन्य फोटो वायरल होने लगी। इसके बाद लालू ने तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित करते हुए परिवार से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।