आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप बैठेंगे तेजस्वी के साथ? आज से बिहार विधानसभा का सत्र
आरजेडी से निष्कासित चल रहे तेज प्रताप क्या आज विधानसभा में छोटे भाई तेजस्वी के साथ बैठे दिखेंगे। क्योंकि पार्टी से निकाले जाने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष को नहीं दी गई है। ऐसे में सीटिंग अरेंजमेंट कोई बदलाव नहीं होगा। तेज प्रताप और तेजस्वी अगल-बगल बैठते आए हैं। आज से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है।

पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे तेज प्रताप क्या एक बार फिर तेजस्वी यादव एक साथ सदन में बैठे दिखेंगे। ये सवाल इसलिए क्योंकि 21 जुलाई से बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। भले ही राजद ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया हो, लेकिन इसकी औपचारिक सूचना अब तक विधानसभा अध्यक्ष को नहीं दी है। इस कारण तेज प्रताप के विधानसभा में बैठने की पुरानी व्यवस्था ही कायम रहेगी।
सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र की कार्यवाही में अगर तेज प्रताप शामिल होते हैं। तो वो अ अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बगल में ही बैठेंगे। आरजेडी की ओर से तेज प्रताप को निकाले जाने की कोई सूचना विधानसभा को नहीं दी गई है। जिसके चलते सीटिंग अरेंजमेंट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे पहले से निर्धारित सीट पर ही बैठेंगे।
आपको बता दें अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट वायरल होने के प्रकरण के बाद से अभी तक तेजस्वी यादव और तेज प्रताप साथ-साथ नहीं दिखे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जरूर है कि क्या विधानसभा की कार्यवाही के दौरान दोनों भाई अगल-बगल बैठे दिखेंगे।
इन सबके बीच तेज प्रताप के नई पार्टी बनाने की चर्चा भी तेज हो गई है। उससे पहले उन्होने सोशल मीडिया पर टीम तेज प्रताप यादव नाम से नया फेसबुक और ट्विटर पेज बनाया है। अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील की है। मई महीने में अनुष्का यादव की तस्वीर के साथ 12 साल से रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर हड़कंप मच गया था।
जिसके बाद राजद चीफ लालू यादव ने तेज प्रताप की गतिविधियों, उनके आचरण को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए पार्टी और परिवार से दूर रखने का निर्णय लिया था। जिसका गया है। जिसका तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरा समर्थन किया था।




साइन इन