व्हाट्सऐप पर तेज प्रताप यादव की डीपी लगा कौन कर रहा चैट, पूर्व मंत्री ने पटना में किया केस
तेज प्रताप का आरोप है कि आरोपित युवक अपने किसी दूसरे व्हाट्सऐप नंबर पर उनकी फोटो लगाकर दूसरे लोगों से चैट करता है। उनकी आईडी की नकल कर वह लोगों से उनकी पारिवारिक व राजनीतिक बात करता है।

व्हाट्स एप पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की डीपी लगाकर दूसरे से चैट करने के मामले में कदमकुआं थाने में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक युवक पर दर्ज कराई है, जो कदमकुआं के अमरूद्दी गली का रहने वाला है।
तेज प्रताप का आरोप है कि आरोपित युवक अपने किसी दूसरे व्हाट्सऐप नंबर पर उनकी फोटो लगाकर दूसरे लोगों से चैट करता है। उनकी आईडी की नकल कर वह लोगों से उनकी पारिवारिक व राजनीतिक बात करता है। वह खुद को तेज प्रताप का करीबी बताता है। तेज प्रताप ने एफआईआर में इस बात का जिक्र किया है कि ऐसा करने से उनकी छवि धूमिल हो रही है।
इधर, केस दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन कर ही है। आरोपित से भी पूछताछ की जायेगी। इस मामले की जांच करने में पुलिस तकनीक की भी मदद लेगी। तेज प्रताप ने आरोपित युवक और उसके पिता का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। दोनों नंबरों की जांच होगी।




साइन इन