Tej Pratap made Gandhi Yadav the candidate from Ghosi seat said there is a long list of people coming with him तेज प्रताप ने घोसी सीट से गांधी यादव को बनाया प्रत्याशी, बोले- साथ आने वालों की लंबी लिस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप ने घोसी सीट से गांधी यादव को बनाया प्रत्याशी, बोले- साथ आने वालों की लंबी लिस्ट

तेज प्रताप ने गांधी यादव को जहानाबाद की घोसी से उम्मीदवार बनाया गया है। दरअसल पटना में तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर मिलन समारोह आयोजित किया था। जिसमें शामिल हुए समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टीम तेजप्रताप यादव को सदस्यता ग्रहण की।

Tue, 12 Aug 2025 09:31 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप ने घोसी सीट से गांधी यादव को बनाया प्रत्याशी, बोले- साथ आने वालों की लंबी लिस्ट

आरजेडी से निष्कासित पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने टीम तेज प्रताप के बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तेज प्रताप ने जहानाबाद के जयप्रकाश यादव उर्फ गांधी यादव को अपनी टीम में शामिल कराया। अपने सरकारी आवास पर आयोजित मिलन समारोह में तेज प्रताप ने कहा कि जयप्रकाश यादव जहानाबाद के घोसी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

तेज प्रताप ने कहा कि हमारे साथ आने वालों की लंबी फेहरिस्त है। कई दलों के नेता हमारी टीम में शामिल होना चाहते हैं। विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा। लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से टीम तेज प्रताप का लगातार विस्तार हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंधक बना कर रखा, उनको लगा कि दूसरा लालू यादव आ गए इसलिए निकाला; बोले तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:तेजस्वी महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप ने बढ़ाई लालू की टेंशन
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप देने लगे लालू के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नया अंदाज; खेत में धान रोपते दिखे, महिलाओं और किसानों का जाना हाल

इससे पहले पटना के मौर्या होटल में तेज प्रताप ने पांच दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। जिसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है। जिसकी घोषणा खुद तेज प्रताप यादव की है। उन्होने कहा कि अब मिलकर हम लोग अपनी लड़ाई लड़ेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।