Tej Pratap new style seen planting paddy in the field women and farmers enquired about his condition तेज प्रताप का नया अंदाज; खेत में धान रोपते दिखे, महिलाओं और किसानों का जाना हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप का नया अंदाज; खेत में धान रोपते दिखे, महिलाओं और किसानों का जाना हाल

राजद से निष्कासित चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप का अनोखा अंदाज देखने को मिला। जब वो आरा में खेत में धान रोपते दिखे। इस दौरान उन्होने किसानों और महिलाओं का हाल भी जाना। आपको बता दें तेज प्रताप ने वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Sat, 2 Aug 2025 04:33 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप का नया अंदाज; खेत में धान रोपते दिखे, महिलाओं और किसानों का जाना हाल

पार्टी और परिवार से बेदखल चल रहे लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक तेज प्रताप इन दिनों जन संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। जब वो पानी भरे खेत में उतरकर धान रोपनी करने लगे। इस दौरान वो सफेद पजामा-कुर्ता और पीली टोपी पहने हुए थे। किसान भी हैरान रह गए कि लालू के बड़े लाल खेत में उनके साथ धान बो रहे हैं। इसका वीडियो तेज प्रताप ने अपने एक्स पर शेयर किया है।

तेज प्रताप ने लिखा कि आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैन भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप देने लगे लालू के खून की दुहाई, महुआ में मुकेश रौशन को बहुरूपिया बताया
ये भी पढ़ें:क्या अखिलेश देंगे तेज प्रताप यादव को सहारा? सपा दफ्तर पहुंचे लालू के बड़े बेटे
ये भी पढ़ें:तेजस्वी महुआ लड़े तो हम भी राघोपुर लड़ जाएंगे; तेज प्रताप ने बढ़ाई लालू की टेंशन

इससे पहले भोजपुर जिले के बिहिया स्थित एक मैरिज हॉल में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर तेजप्रताप यादव की टीम की ओर से शाहपुर विधानसभा सीट से मदन यादव को अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया गया है। जबकि यहां से राजद के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी है। तेज प्रताप वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

आपको बता दें राजद और परिवार से बाहर चल रहे तेज प्रताप कह चुके हैं कि वो अब इन सब बातों से आगे बढ़ चुके हैं। उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिन लोगों ने मुझे पार्टी से बाहर निकलवाया है। उन्हें भगवान देखेगा। मुझे अब जनता के बीच रहना है। और चुनाव लड़ना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।