Papa made his stand clear Misa Bharti spoke expelling brother Tej Pratap from RJD remained silent Aishwarya allegation पापा ने स्टैंड क्लियर कर दिया; भाई तेज प्रताप को RJD से निकालने पर बोलीं मीसा भारती, ऐश्वर्या के आरोपों पर चुप्पी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पापा ने स्टैंड क्लियर कर दिया; भाई तेज प्रताप को RJD से निकालने पर बोलीं मीसा भारती, ऐश्वर्या के आरोपों पर चुप्पी

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मीसा भारती ने अपने भाई तेजप्रताप यादव मामले पर अपने पिता लालू यादव का समर्थन करते हुए कहा कि हमारे घर के मुखिया, हमारे पिता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालूजी ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है

Mon, 26 May 2025 06:55 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पापा ने स्टैंड क्लियर कर दिया; भाई तेज प्रताप को RJD से निकालने पर बोलीं मीसा भारती, ऐश्वर्या के आरोपों पर चुप्पी

आरजेडी से तेज प्रताप यादव के 6 साल के निष्कासन मामले पर उनकी बड़ी बहन मीसा भारती की प्रतिक्रिया सामने आई है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होने कहा कि हमारे घर के मुखिया, हमारे पिता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। अब इस मसले पर हमें कुछ नही कहना है। वहीं तेज प्रताप की अनुष्का यादव के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के आरोपों पर जब मीसा से सवाल किया गया तो उन्होने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

हालांकि ये जरूर कहा कि मामला अभी कोर्ट है। सोमवार की शाम पटना एयरपोर्ट से लालू परिवार कोलकाता के लिए रवाना हुआ। लालू-राबड़ी और मीसा भारती छोटी बहू राजश्री यादव और पोती कात्यायनी से मिलने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पहले ही वहां पहुंच चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूरा परिवार ड्रामा कर रहा, तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या बोलीं;लालू-राबड़ी पर आरोप
ये भी पढ़ें:मेरी जिंदगी तो मजाक बन गई; प्रताड़ना और कोर्ट याद कर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय

आपको बता दें इससे पहले तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी लालू यादव की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा था कि पापा, परिवार और पार्टी की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं तेजस्वी ने भी ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी। वहीं आज इस मामले पर तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।

उन्होने कहा कि मुझे मीडिया से तेज प्रताप प्रकरण की जानकारी मिली है। पार्टी से उनको 6 साल के लिए निकालना लालू परिवार का ड्रामा है। जब मुझे पीटा गया था, तो लालू परिवार कहां था। बीते 7 सालों से लालू यादव मेरे लिए कुछ क्यों नहीं बोले। मेरी जिंदगी को मजाक बना दिया। लेकिन मैं भी अपनी लड़ाई लडूंगी। आपको बता दें ऐश्वर्या राय पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती है। 2018 में ऐश्वर्या राय की शादी लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप से शादी हुई थी। अभी तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।