Teenage girl gangraped in Patna Bihar hotel 4 minor boys arrested 1 accused is victims boyfriend पटना के होटल में किशोरी से गैंगरेप, 4 नाबालिग लड़के धराए; 1 आरोपी पीड़िता बॉयफ्रेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल में किशोरी से गैंगरेप, 4 नाबालिग लड़के धराए; 1 आरोपी पीड़िता बॉयफ्रेंड

किशोरी का आरोप है कि चारों लड़के मंगलवार को भी उसे बुलाकर कोतवाली थाना इलाके के एक होटल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

Thu, 26 June 2025 10:46 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
पटना के होटल में किशोरी से गैंगरेप, 4 नाबालिग लड़के धराए; 1 आरोपी पीड़िता बॉयफ्रेंड

बिहार की राजधानी पटना में कोतवाली थाना इलाके के एक होटल में नाबालिग लड़की को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। पूछताछ की उसके बाद चारों को कोर्ट में पेशकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपियों में लड़की बॉयफ्रेंड भी शामिल है जो पूर्व से उसके संपर्क में था।

बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की की दोस्ती एक लड़के से हुई। उसके बाद वह लड़के के अन्य दोस्तों से जुड़ गई और उनके बीच बातचीत होने लगी। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि एक माह पूर्व लड़की मुहल्ले के एक दोस्त के घर पहुंच गई। घर में कोई नहीं था तो दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद ग्रुप के तीन अन्य दोस्तों के साथ वह बाईपास के पास स्थित होटल में गई थी, जहां तीनों ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में छह साल की लड़की से गैंगरेप, चीख सुन पहुंचे परिजन; लहूलुहान मिली

उधर, किशोरी का आरोप है कि चारों लड़के मंगलवार को उसे बुलाकर कोतवाली थाना इलाके के एक होटल में ले गए और चारों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद सभी फरार हो गए। घर पहुंचकर लड़की ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गयाजी में 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, नाबालिग लड़कों ने खून से लथपथ छोड़ा

कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि सभी एक ही मुहल्ले के हैं। सभी की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है। सभी आठवीं से लेकर दसवीं के छात्र हैं। चारों आरोपितों को पकड़कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। लड़की का पीएमसीएच में मेडिकल जांच करायी गई। पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 साल की लड़की से गैंगरेप, अगले दिन हैवानों ने पीटा; बिहार में हैवानियत की हद
ये भी पढ़ें:छपरा में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, घर लौटते समय चार युवकों ने की दरिंदगी
ये भी पढ़ें:बिहार में युवती से गैंगरेप, मोबाइल दिलाने के नाम पर ले गए थे हैवान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।