Intermediate student gangrape Chapra four youths brutal when she returning home छपरा में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, घर लौटते समय चार युवकों ने की दरिंदगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, घर लौटते समय चार युवकों ने की दरिंदगी

छपरा के कोपा में एक इंटर की छात्रा से बुधवार को चार लोगों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Wed, 11 June 2025 10:34 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कोपा (छपरा)
share
छपरा में इंटर की छात्रा से गैंगरेप, घर लौटते समय चार युवकों ने की दरिंदगी

बिहार के छपरा (सारण) में इंटर की छात्रा से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना जिले के कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को छात्रा जब अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी अकेला पाकर 4 युवकों ने उसे दबोच लिया। वे उसे बगीचे की ओर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी की। गैंगरेप के सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने स्पीडी ट्रायल से दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। घर के लोगों का कहना है कि पीड़ित छात्रा शाम में घर से बगीचे की ओर गई थी। वह अपने घर लौट ही रही थी कि आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। छात्रा की पहचान में आने के डर से सभी युवक फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ-पैर बांध 3 दिनों तक रेप, नाबालिग के गुनहगार को 22 साल की सजा

हालांकि छात्रा ने युवकों के बारे में परिजन को बता दिया है। इसके बाद थाने में उन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई। इस शर्मनाक घटना से लोगों में गुस्सा है। कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए महिला सिपाही के साथ छपरा सदर अस्पताल भेजा। इस दौरान उसकी मां भी साथ रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबकी नजरों से बचा 5 साल की बच्ची को उठा ले गया, 19 साल के हैवान ने किया रेप

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छपरा के एसएसपी कुमार आशीष ने कहा कि पीड़िता के रेप से जुड़े मामले में जांच जारी है। स्पीडी ट्रायल चला कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। इधर घटना के बाद परिजनों में रोष है। घटनास्थल पर ग्रामीण भी काफी संख्या में जुटे हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।