seventeen year old girl gang raped accused beat her next day in bihar 17 साल की लड़की से पहले गैंगरेप, अगले दिन हैवानों ने पीड़िता को पकड़कर पीटा; बिहार में हैवानियत की हद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

17 साल की लड़की से पहले गैंगरेप, अगले दिन हैवानों ने पीड़िता को पकड़कर पीटा; बिहार में हैवानियत की हद

गैंगरेप के अगले दिन फिर से लड़कों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की के पिता चेन्नई में रहते हैं। उनके समझाने पर पीड़िता मां के साथ महिला थाना पहुंची। सभी लड़के उसके गांव के ही है।

Wed, 18 June 2025 11:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, बिहारशरीफ
share
17 साल की लड़की से पहले गैंगरेप, अगले दिन हैवानों ने पीड़िता को पकड़कर पीटा; बिहार में हैवानियत की हद

बिहार में 17 साल की एक लड़की के साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई। पहले लड़की का गैंगरेप हुआ। इसके बाद अगले दिन आरोपियों ने फिर से लड़की को पकड़ लिया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। हैरान कर देने वाला यह मामला बिहारशरीफ का है। यहां छबिलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गये नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने 17 वर्षीया किशोर के साथ घटना को अंजाम दिया है।

घटना दो दिन पहले की है। पीड़िता के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। इस वजह से पीड़िता की मां ने मंगलवार की शाम महिला थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार पीड़िता सुबह 3 बजे शौच के लिए गांव से बाहर गयी थी। वहां पहले से घात लगाये चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़ दिये। उसके बाद बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डबल मर्डर से दहला बिहार, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

थोड़ी देर बाद वह घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। अगले दिन फिर से लड़कों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की के पिता चेन्नई में रहते हैं। उनके समझाने पर पीड़िता मां के साथ महिला थाना पहुंची। सभी लड़के उसके गांव के ही है। महिला थाना प्रभारी कुमारी उषा सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की मां ने आवेदन दिया है। किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी है। मामले की जांच चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में निजी कंपनी के कर्मचारी की दफ्तर में संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
ये भी पढ़ें:शौचालय के बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा हवलदार, पटना सिविल कोर्ट से भागा कैदी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।