6 years old girl gang rape in Gayaji minor boys left her in blood soaked condition गयाजी में 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, नाबालिग लड़कों ने खून से लथपथ हालत में छोड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गयाजी में 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, नाबालिग लड़कों ने खून से लथपथ हालत में छोड़ा

गयाजी के बांकेबाजार के एक गांव में रविवार रात 6 साल की एक मासूम बच्ची का दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप कर दिया। लड़कों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़ा और भाग गए। बच्ची का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Sun, 22 June 2025 11:18 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बांकेबाजार (गयाजी)
share
गयाजी में 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप, नाबालिग लड़कों ने खून से लथपथ हालत में छोड़ा

बिहार के गयाजी में महज 6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। झकझोर देने वाली यह घटना बांके बाजार के लटुआ थाना क्षेत्र के एक सुदूरवर्ती गांव की है। हैरान करने वाली बात यह है कि मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले लड़के भी नाबालिग थे। दोनों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों लड़कों ने रविवार रात को डरा-धमकाकर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली, उसका गयाजी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग लड़के बच्ची को गांव के सरकारी स्कूल के पुराने भवन के पास ले गए। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ हैवानियत की। जिस जगह गैंगरेप हुआ वह बच्ची के घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता अपने घर पर ही थे।

बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ छोटे बच्चों ने पीड़ित बच्ची के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो लड़की रो रही थी। भीड़ को देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। बच्ची के शरीर से तेजी से खून का रिसाव हो रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बांकेबाजार के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हैवानियत! बंदूक की नोक पर 8 महीने की गर्भवती से गैंगरेप

सूचना मिलने पर लुटुआ थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इधर, बच्ची को गंभीर अवस्था में सीएचसी से प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में लुटुआ के थानाध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा ने बताया कि 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला थाने पहुंचा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए गयाजी भेजा गया है। आगे की कार्रवाई के लिए गयाजी के महिला थाना को सूचना दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।