Student murdered in DMCH campus of Darbhanga father in law shot him after being angry with love marriage दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

दरभंगा के डीएमसीएच कैंपस में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब नर्सिंग के छात्र की उसी के ससुर ने गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया। और बेरहमी से पिटाई कर दी। दरअसल आरोपी बेटी की लव मैरिज से नाराज था।

Fri, 8 Aug 2025 05:27 PMsandeep हिन्दुस्तान टीम, लहेरियासराय/दरभंगा
share
दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली

बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने मंगलवार को डीएमसीएच परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के सामने दिनदहाड़े नर्सिंग छात्र दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बाएं पंजरे में गोली लगने के बाद नर्सिंग कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र राहुल कुमार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे युवती के पिता को कॉलेज के छात्रों ने दबोचकर बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी आरोपित को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हमलावर के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। राहुल सुपौल जिले के पिपरा गांव का रहने वाला था, जबकि आरोपित प्रेम शंकर झा सहरसा जिले के बनगांव का रहनेवाला है। राहुल ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा से प्रेम विवाह किया था। घटना के विरोध में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के दर्जनों छात्र इमरजेंसी विभाग पहुंच गए। वहां छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया। दर्जनों छात्र परीक्षण कक्ष में जबरन घुस गए। इस दौरान पुलिस से कई बार धक्कामुक्की भी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड
ये भी पढ़ें:बिहार में लव अफेयर का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
ये भी पढ़ें:एम्स पटना के छात्र की मौत में लव अफेयर का एंगल, एनेस्थीसिया का ओवरडोज की आशंका
ये भी पढ़ें:सीवान में बीच बाजार युवक की हत्या, चाकू घोंपकर मार डाला; लव अफेयर में मर्डर

हालात बिगड़ते देख आला अधिकारी डीएमसीएच पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। पुलिस बल की तैनाती के बावजूद छात्र इमरजेंसी के मुख्य द्वार को खोलने के लिए तैयार नहीं थे। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से लाठी भांजने के बाद छात्र और ज्यादा आक्रोशित हो गए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र राहुल की उसके ससुर ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राहुल के ससुर का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।