young man was murdered in the market in Siwan stabbed to death Angry crowd created a ruckus सीवान में बीच बाजार युवक की हत्या, चाकू घोंपकर मार डाला; लव अफेयर में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में बीच बाजार युवक की हत्या, चाकू घोंपकर मार डाला; लव अफेयर में मर्डर

सीवान जिल में बीच बाजार युवक की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जब मॉल से खरीददारी करके घर लौट रहे एक शख्स का चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया। और फिर हमलावर फरार हो गया। घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। हत्या की वजह लव अफेयर बताया जा रहा है।

Sat, 19 July 2025 07:19 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, सीवान
share
सीवान में बीच बाजार युवक की हत्या, चाकू घोंपकर मार डाला; लव अफेयर में मर्डर

सीवान जिल में बीच बाजार युवक की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जब मॉल से खरीददारी करके घर लौट रहे एक शख्स का चाकू घोंपकर मर्डर कर दिया। घटना शहर के महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास की है। मृत युवक बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीनभेड़िया निवासी हृदया नंद प्रसाद का पुत्र रवि कुमार है। लोगों ने सीवान बड़हरिया रोड जाम कर हंगामा किया। करीब तीन घंटे से रोड जाम है।

एसपी ने घटना का कारण प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। सदर अस्पताल में मौजूद मृतक का मनसा हाता निवासी दोस्त बताया कि घटना से पहले रवि ने मोबाइल पर कॉल किया था। बताया था कि मॉल में कई लड़के झगड़ा करने पर उतारू हैं। सूचना मिलने पर वह मॉल में पहुंचा तो झगड़ा करने वाले लड़कों में एक परिचित भी था। वोमॉल के बाहर ले जाकर झगड़े की वजह समझने और मामला शांत कराने की कोशिश में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गयाजी में डॉक्टर तपेश्वर अग्रवाल को गोली मारी, बेटे से संपत्ति का विवाद
ये भी पढ़ें:पटना में चंदन मिश्रा की हत्या कर कोलकाता के फ्लैट में छिपे थे शूटर, ऐसे पकड़े गए

लेकिन, जैसे ही रवि मॉल के बाहर निकला कि कई लड़के उसे पकड़कर सड़क की दूसरी तरफ लेकर चले गए और मारपीट शुरू कर दिए। जब तक वह अपने दोस्त रवि के पास पहुंचा तो पाया कि इसके शरीर से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। एसपी मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि युवक को उसके परिचित युवक ने ही बुलाकर चाकू घोंपकर मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में डकैती के दौरान महिला की हत्या, आधी रात को घर में घुसकर कांड

घटना का कारण प्रेम प्रसंग का मामला है। चाकू घोंपने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर लोगों ने रोड जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।