Sensational disclosure of brother sister murder in Patna soul stirring incident in love affair पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड

शुभम ने एक दुकान से मिट्टी का तेल तेल खरीदा था। फिर सीधे मृतका के घर गया। इस दौरान लड़की का भाई सो रहा था, आरोपी ने भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। और लड़की को गला दबाकर मार डाला। और फिर किरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

Sat, 2 Aug 2025 10:36 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
पटना में भाई-बहन मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, लव अफेयर में रूह कंपा देने वाला कांड

राजधानी पटना के जानीपुर में भाई-बहन की खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी इसके पीछे लव अफेयर सामने आया है। डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शुभम कुमार (19 वर्ष) और उसके सहयोगी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होने इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक शुभम और मृतका के बीच स्कूल के समय से प्रेम संबंध था। लेकिन परिवार वालों की असहमति के कारण दोनों अलग हो गए थे। हाल ही में शुभम को यह पता चला कि लड़की किसी और के संपर्क में है, जिससे वह बुरी तरह गुस्साया हुआ था। इसी बात को लेकर उसने अपने साथी के साथ हत्या का प्लान बनाया था।

पुलिस ने बताया कि शुभम ने एक दुकान से मिट्टी का तेल तेल खरीदा था। फिर सीधे मृतका के घर गया। इस दौरान लड़की का भाई सो रहा था, आरोपी ने भाई की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। और लड़की को गला दबाकर मार डाला। और फिर किरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भाई बहन अंजली और अंश के शवों को जला दिया था। वो घटना को हादसे की शक्ल देना चाहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में रिश्तेदार ने ही भाई-बहन को जिंदा जलाया; हत्या को हादसा बनाया
ये भी पढ़ें:पटना में दिल दहला लेने वाली घटना; घर में घुसकर दो मासूमों को जिंदा जलाया
ये भी पढ़ें:पटना एम्स मामले में विधायक चेतन आनंद और पत्नी पर FIR, मारपीट का आरोप

आरोपी शुभम और रौशन बच्चों की मां से लेकर उनके पिता तक उसे जानते थे। उस घर में भी उसका आना-जाना था। वह जानता था कि किस वक्त घर में कोई नहीं रहता। बच्चे कब स्कूल से घर लौटते हैं और कितने बजे उनकी मां अपने काम से लौटती हैं, इसकी जानकारी भी उसे थी। लिहाजा आरोपित उसी समय घर में गया, जब वहां कोई भी नहीं था। दोनों बच्चे अकेले ही घर में सो रहे थे। आरोपित ने घटना को अंजाम देने के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से लगा दिया। इसके बाद मुख्य दरवाजे को खोलकर ही चला गया। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।