एम्स पटना के छात्र की मौत में लव अफेयर वाला एंगल, एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेने की आशंका
शनिवार को पटना एम्स में पीजी प्रथम ईयर के डॉक्टर यजुवेंद्र साहू का उसके कमरे में शव बरामद किया गया था। मूल रूप से ओडिशा निवासी युवक ने इसी वर्ष पटना एम्स में एमडी में एडमिशन लिया था। उनका कमरा अंदर से बंद था।

पटना एम्स के कमरा नंबर-515 में क्या हुआ? यह अब तक एक रहस्य है। एम्स में पीजी प्रथम वर्ष के छात्र यजुवेंद्र की लाश हॉस्टल के इसी कमरे से मिली थी। अब तक की छानबीन में यजुवेंद्र साहू की मौत की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। लेकिन इस मामले में अब लव अफेयर वाला एंगल जरुर सामने आया है।
दरअसल एम्स पटना के पीजी प्रथम ईयर के डॉक्टर यजुवेंद्र साहू (26) करे सुसाइड मामले में फुलवारी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई पहलू पर जांच की जा रही है।
शनिवार को पटना एम्स में पीजी प्रथम ईयर के डॉक्टर यजुवेंद्र साहू का उसके कमरे में शव बरामद किया गया था। मूल रूप से ओडिशा निवासी युवक ने इसी वर्ष पटना एम्स में एमडी में एडमिशन लिया था। उनका कमरा अंदर से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि उसने बेहोशी का ज्यादा डोज आत्म हत्या कर ली थी। डीन डॉ. उमेश भदानी ने कहा की संभवत एनेस्थीसिया के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है।
पटना एम्स के हॉस्टल नंबर-10 में यजुवेंद्र साहू का कमरा था। उनकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी और वहां कई सूई भी पड़े थे। हालांकि, शुरुआती तौर पर यह पूरा मामला सुसाइड का ही मालूम पड़ता है। हालांकि, अभी इस पूरे मामले का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक यजुवेंद्र साहू के कमरे में फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी गहन जांच-पड़ताल की थी। अभी एम्स के छात्र यजुवेंद्र साहू की मौत की जांच जारी है।




साइन इन