sonu monu father pramod singh claim named fir on anant singh after gangwar in mokama patna गोली अनंत सिंह ने भी चलाई, FIR में नाम है; मोकामा के बाहुबली पर बरसे सोनू-मोनू के वकील पिता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोली अनंत सिंह ने भी चलाई, FIR में नाम है; मोकामा के बाहुबली पर बरसे सोनू-मोनू के वकील पिता

  • प्रमोद सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया कि फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह पर नामजद FIR हुआ है। इतना ही नहीं अनंत सिंह पर बरसते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक ने चोरों की जमात बना कर रखी है।

Thu, 23 Jan 2025 10:03 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोली अनंत सिंह ने भी चलाई, FIR में नाम है; मोकामा के बाहुबली पर बरसे सोनू-मोनू के वकील पिता

पटना से सटे मोकामा मं पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हमले के बाद अब सोनू-मोनू के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनंत सिंह पर हुए इस हमले में सोनू-मोनू का नाम उजागर हुआ है। सोनू-मोनू फिलहाल फरार हैं। सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह पेशे से वकील हैं। प्रमोद सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया कि फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह पर नामजद FIR हुआ है। इतना ही नहीं अनंत सिंह पर बरसते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक ने चोरों की जमात जमा कर रखी है।

अनंत सिंह ने क्रिमिनलों का अड्डा बनाया है- प्रमोद सिंह

'न्यूज 4 नेशन' से बातचीत में प्रमोद सिंह ने कहा, 'पहले तो मैं विधायक को प्रणाम करता हूं। उनमें सोचने-समझने की शक्ति जा चुकी है। उम्रदारज हो चुके हैं। अब जनता से उनकी पैठ धीरे-धीरे घट रही है, समाप्त होने जा रही है। जहां-जहां वो गए हैं उन्होंने क्रिमिनलों का अड्डा बनाया है। खैर, जैसी करनी वैसी भरनी। सबसे बड़ी बात है कि जिस व्यक्ति के पास हो सहायता करने के लिए आए थे तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश होनी चाहिए थी कि मुकेश सिंह आखिर हैं कौन? हेमजा का मुकेश सिंह ईंट-भट्ठा का मुंशी है और 12,000 रुपया उनकी तनख्वाह थी। वो यहां मुंशी के रूप में काम करते थे। यह ईंट मेरा ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

अनंत सिंह की राजनीति खत्म हो रही है- प्रमोद सिंह

प्रमोद सिंह ने आगे कहा, 'जब मेरे बड़े बेटे सोनू ने हिसाब-किताब देखना शुरू किया तो इसमें काफी गड़बड़ी पाई गई। लगभग 22 लाख रुपये का हिसाब गड़बड़ था। हिसाब मांगना क्या रंगदारी मांगना है। अगर किसी का पैसा बकाया है तो उससे नहीं मांगा जा सकता है क्या? मुकेश के घर में ताला लगाने की बात मनगढ़ंत है। उनकी राजनीति अब खत्म होने जा रही है। आज ना कल उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उनके सभी आदमी बिछड़ गए हैं।

अनंत सिंह की मानसिकता हमेशा अपराधी की रही है। कभी विद्यालय तो गए नहीं कि कहीं ज्ञान की प्राप्ति हो। जब अनंत सिंह जेल से निकल रहे थे तब विधायक जी से हमने बात की थी। विधायक से मेरे अच्छे संबंध थे। लेकिन उनके मन में बैर हैं। कभी वो यह नहीं देखते हैं। मेरी धर्मपत्नी मुखिया उर्मिला सिंह ने मुझे बताया कि अनंत सिंह ने गोली चलवाई थी। अनंत सिंह की गाड़ी लगी तो हमें लगा कि मिलने आए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान है जनता, जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने बताई गैंगवार की कहानी

'मेरे परिवार की हत्या करवा सकते हैं'

प्रमोद सिंह ने कहा कि हमने FIR दी है। उन्होंने अनंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा, 'मरते दम तक हम आपसे लड़ेंगे। पूर्व विधायक द्वारा गोली चलाई गई है। FIR में उनका नाम है। इसके अलावा टिटू धमाका, कन्हैया कुमार, रौशन कुमार का नाम है। इन्होंने चोरों की जमात बना ली है। इनके साथ अच्छे लोगों की मंडली नहीं बैठती है। बात यह है कि विधानसभा चुनाव में हमने इनका विरोध किया था। जेल में भी इन्होंने हमला करवाया था। ये मेरे परिवार की कभी भी हत्या करवा सकते हैं। पहले भी हमने डीजीपी और गृह सचिव को निवेदन दिया है। हिम्मत है तो हमसे लड़िए।'

'हिजड़ों की जमात बनाई है'

सच्चाई के लिए लड़ेंगे। जिस मुकेश सिंह के लिए उन्होंने यहां गोली चलवाया उनको मालूम नहीं है कि हमने पहले ही स्थानीय थानाध्यक्ष को 14.07.2024 को उसके खिलाफ आवेदन दिया था और कहा था कि हिसाब मांगने पर वो आत्महत्या की धमकी देते हैं। चोर-उचक्कों की जमात बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीधे सोनू-मोनू के घर पहुंच गए थे अनंत सिंह, फिर हो गई गोलियों की बौछार

कौन हैं सोनू-मोनू

बहरहाल सोनू-मोनू को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सोनू और मोनू पर 12 गंभीर केस पहले से दर्ज हैं। इनमें हत्या, किडनैपिंग और रंगदारी के केस शामिल हैं। पटना और लखीसराय के विभिन्न थानों में यह केस दर्ज हैं। इसके अलावा मोकामा रेलवे पुलिस स्टेशन में भी इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। यह सभी ट्रेन में डकैती से संबंधित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा के गांव में गैंगवार; बाहुबली अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

क्या बोले अनंत सिंह…

बता दें कि मोकामा के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई थी। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई थी। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था। इस मामले में पूर्व विधायक के समर्थकों की तरफ से भी पुलिस के पास शिकायत दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 97,000 टीचरों पर क्यों लटकी कार्रवाई की तलवार, DEO भी घेरे में
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट, घने कोहरे की चेतावनी; बिहार में मौसम का हाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की 54 फीसदी लड़कियां बैड टच की शिकार, पटना समेत इन 10 जिलों में बुरी हालत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।