bihar weather today yellow alert for cold day and warning for dence fog in many district Bihar Weather Today : पांच जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट, 10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी; बिहार में कनकनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today : पांच जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट, 10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी; बिहार में कनकनी

  • Bihar Weather Today : गुरुवार को पूर्वी चंपारण, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर बेगूसराय और पूर्वी बिहार के एक दो जिलों में घने कोहरे की स्थिति रहेगी।

Thu, 23 Jan 2025 06:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Today : पांच जिलों में शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट, 10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी; बिहार में कनकनी

Bihar Weather Today : पटना सहित पूरे बिहार में ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान कर कहा है कि पछुआ का प्रभाव बढ़ने से गुरुवार से पटना में कनकनी बढ़ेगी। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ेगा लेकिन सुबह - शाम ठंड की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पांच जिलों में शीत दिवस और दस जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

गुरुवार को पूर्वी चंपारण, सारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर बेगूसराय और पूर्वी बिहार के एक दो जिलों में घने कोहरे की स्थिति रहेगी। गुरुवार की दोपहर बाद से पटना के मौसम में आंशिक सुधार के आसार हैं। बुधवार को राज्य में सबसे ठंडा डेहरी रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज की गई। गया और पटना के अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री का फासला रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

शुक्रवार से उत्तर पछुआ हवाएं बढ़ायेगी कनकनी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की ओर से चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी है। इधर प्रतिचक्रवात की वजह से बंगाल की खाड़ी की वजह से नमी का प्रवाह भी वातावरण में हो रहा है। पटना के आसपास इनके सम्मिश्रण से दिन में आंशिक बादल और धुंध की स्थिति बनी रह रही है। वहीं उत्तर बिहार के शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि दक्षिण बिहार के कई शहरों में धूप निकलने से अपेक्षाकृत ठंड रह रही है।

इन शहरों में गिरा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गया सहित दस शहरों के न्यूनतम तापमान में दस डिग्री की कमी आई है, जबकि 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट वाले शहरों में गया में 3.2 डिग्री, डेहरी में तीन डिग्री, सासाराम में 0.3 डिग्री, छपरा में 0.6 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 0.2 डिग्री, मोतिहारी में एक डिग्री, दरभंगा में 2.1 डिग्री, सहरसा के अगवानपुर में 1.4 डिग्री, सुपौल में 0.8 डिग्री और मधेपुरा में 0.1 डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे गिरा। इधर औरंगाबाद में 1.6 डिग्री, अरवल में 1.7 , पटना में 2.5 डिग्री, वैशाली में 2.2 डिग्री,नालंदा में 3.5 डिग्री, बांका 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।