Video of attack on former mla anant singh in mokama patna VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, देखिए मोकामा में अनंत सिंह के साथ क्या हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, देखिए मोकामा में अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

  • घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं।

Thu, 23 Jan 2025 05:53 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, देखिए मोकामा में अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

बिहार में अनंत सिंह पर हुए हमले का अब एक वीडियो भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि मोकामा में अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंगवार हुआ और पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह के साथ मोकामा के पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को क्या हुआ इसका अंदाजा एक वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट को सुना जा सकता है और और सड़क पर बदहवास होकर भाग रहे लोगों को देखा भी जा सकता है। इसके अलावा एक सफेद रंग की कार भी नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए जबकि उनके समर्थक उदय यादव (बाढ़) को गोली लग गई। उसे पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी का एक वीडियो अब सामने आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीधे सोनू-मोनू के घर पहुंच गए थे अनंत सिंह, फिर हो गई गोलियों की बौछार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान है जनता, जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने बताई गैंगवार की कहानी

घटना के बाद नौरंगा-जलालपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। बाढ़ डीएसपी गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी के मुताबिक दोनों ओर से लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि 70 राउंड से अधिक गोलियां चली हैं। आरोप है कि सोनू-मोनू ने ईंट-भट्ठा के मुंशी मुकेश कुमार के साथ मारपीट की और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया। पूर्व विधायक समर्थकों संग उक्त इलाके में गए थे जहां इसकी जानकारी मिली।

अनंत सिंह बोले- दोनों को समझाने गए थे

अनंत सिंह का कहना है कि नौरंगा गांव के 10-15 लोग उनके पास आए थे।सोनू-मोनू की शिकायत करते हुए कहा कि दोनों भाईयों ने एक व्यक्ति के घर में जबरन ताला लगा दिया था। इसके साथ पूरे परिवार को घर से बेदखल कर दिया गया है। थाना में जाने की सलाह दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाया गया। सोनू-मोनू को समझाने-बुझाने के लिए अपने लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा के गांव में गैंगवार; बाहुबली अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।