Anant Singh tells Mokama gangwar story says if anyone beat people I will do this भगवान है जनता, कहीं जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने सुनाई मोकामा गैंगवार की कहानी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भगवान है जनता, कहीं जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने सुनाई मोकामा गैंगवार की कहानी

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को हुए गैंगवार की कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि अगर जनता को कोई मारेगा, तो वे ऐसा करते रहेंगे। अगर किसी के साथ जुल्म होगा तो वे उनके साथ रहेंगे।

Wed, 22 Jan 2025 11:03 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भगवान है जनता, कहीं जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने सुनाई मोकामा गैंगवार की कहानी

Anant Singh Mokama Gangwar: बिहार के मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र में हुए गैंगवार की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने बुधवार शाम मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जनता को भगवान बोलते हैं। जनता को मारते-भगाते रहे, तो हम विधायक नहीं रहेंगे। रहेंगे तो ये काम हम करेंगे। कहीं जुल्म होगा तो हम साथ रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ गांव (नौरंगा-जलालपुर) पहुंचे। अपने दो लोगों को सोनू-मोनू को बुलाने के लिए भेजा, ताकि उन्हें समझाया जा सके। उन्होंने हमला कर दिया। फिर गोलियां चलने लगीं।

अनंत सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारे घर पर 10-15 लोग आए थे। वे कह रहे थे हमारे घर पर ताला लगा दिया है और रुपये मांग रहे हैं। उन्हें थाने में जाकर डीएसपी से जाकर मिलने को कहा। वे पुलिस से मिले या नहीं मिले, हमें पता नहीं। हमने गांव में फोन लगाया। वहां से पता चला कि जैसे ताला लगा हुआ था, वो अभी तक लगा हुआ है। कोई परिवर्तन नहीं है। फिर हम चलकर गांव में जाकर ताला खोल दिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीधे सोनू-मोनू के घर पहुंच गए थे अनंत सिंह, फिर हो गई गोलियों की बौछार

पूर्व विधायक ने आगे कहा, "फिर मन हुआ कि सोनू-मोनू को कह दिया जाए कि तुम ऐसा गलती काहे करता है। तुम पहले गंगाजी के समूचे खेत खान दिया है, नहाने के लिए घाट नहीं छोड़ा है। मनमानी करते गया, अब घर-घर जाकर पैसा मांगता है। लड़की को उखाड़ दिया। बूढ़ी को उखाड़ दिया। हम गाड़ी में बैठे रहे। हमारे दो आदमी देखने के लिए गए कि सोनू-मोनू घर पर हैं या नहीं। वो वहां से भागने लगे और गोली चला दिया। एक आदमी को गोली लगी। हमारे आदमी उसे बचाने के लिए दौड़े। फिर कुछ (गोली) उधर से छूटा, कुछ इधर से छूटा। फिर हम वहां से निकल गए।"

अनंत सिंह ने कहा कि उनकी पुलिस से कोई गुहार नहीं है। बस इतना कहना चाहते हैं कि अगर कोई किसी का घर लूट रहा है तो कैसे चलेगा। पुलिस वाले कहते हैं कि लिखकर दीजिए। किसी का घर लूट रहा है तो कहां से लिखकर देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा के गांव में गैंगवार; बाहुबली अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच गैंगवार गैंगवार हो गया। दोनों तरफ से 70 राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि 20 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले है। गांव में फायरिंग के बाद तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।